{"_id":"594d68724f1c1b25588b4742","slug":"11498245234-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण पूरा होने से पहले ही बदहाल हो रहा अंबेडकर स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण पूरा होने से पहले ही बदहाल हो रहा अंबेडकर स्टेडियम
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
डॉ. भीम राव अंबेडकर के नाम से मेला ग्राउंड की जमीन पर बना रहा खेल स्टेडियम निर्माण पूरा होने से पहले ही बदहाली का शिकार हो रहा है। स्टेडियम परिसर में जगह-जगह गंदगी के ढेर हैं। मुख्य द्वार टूटा हुआ है तो बाउंड्री पर लगाई गई जालियां भी उखाड़ी जा चुकी हैं। अंबेडकर फाउंडेशन सांखोल ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।
शुक्रवार को पार्षद रचमन यादव और संस्था के सचिव प्रदीप आदि लोगों ने स्टेडियम का दौरा किया और स्टेडियम के हालातों पर चिंता जताई। प्रदीप तंवर ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण स्टेडियम निर्माण से पहले ही बदहाली का शिकार हो गया है। जगह-जगह गंदगी भरी पड़ी है तो स्टेडियम का साइन बोर्ड भी नीचे गंदगी में गिरा हुआ है। स्टेेडियम में लगा मुख्य द्वार भी टूटा हुआ है, जिसे रस्सी से बांधा गया है। स्टेडियम की ग्रीन बेल्ट गोबर व अन्य गंदगी से अटी पड़ी है। स्टेडियम में बिजली व पानी का इंतजाम भी कराने में संबधित अधिकारी अब तक नाकाम साबित हुए है। पार्षद रमन यादव ने कहा कि उन्होंने भी कई बार स्टेडियम की दुर्दशा के बारे में अधिकारियों को बताया है। अधिकारी आश्वासन तो देते है मगर समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं।
स्टेडियम बना शराब पीने वालों का अड्डा
प्रदीप तंवर ने बताया कि यह अधिकारियों की अनदेखी व लापरवाही का हाल है कि संविधान निर्माता के नाम पर बना शहर का यह भव्य स्टेडियम खिलाड़ियों की बजाय आज शराब पीने व जुआ खेलने वालों का अड्डा बन चुका है। स्टेडियम के ट्रैक पर पत्थर पड़े हुए हैं। स्टेडियम की ग्रीन बेल्ट पर गोबर के ढेर और गंदगी की वजह से सैर करने के लिए आने वाले शहरवासी स्वस्थ होने की बजाय बीमार पड़ रहे हैं। फाउंडेशन के प्रधान निहाल सिंह, उषा देवी उपाध्यक्ष, कृष्ण तंवर, मुकेश कुमार एडवोकेट कोषाध्यक्ष, अमित कुमार, शभिक्त, रण सिंह देवेंद्र कुमार, शमशेर नरवाल, नीरज रंगा, बलबीर तंवर, रामचंद्र सभ्रवाल सहित अनेक सदस्यों ने बाबा साहेब का बोर्ड गंदगी में गिरे होने पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि सीएम विंडो के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करके बर्खास्त करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
- लोगों ने प्रशासन से की स्टेडियम की सुध लेने की मांग