फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बहादुरगढ़ शहर के सुंदरीकरण पर दें विशेष ध्यान : पंकज

बहादुरगढ़ शहर के सुंदरीकरण पर दें विशेष ध्यान : पंकज

Tue, 14 May 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ शहर के सुंदरीकरण पर दें विशेष ध्यान : पंकज
झज्जर। रोहतक मंडल के आयुक्त पंकज यादव ने नगर परिषद बहादुरगढ़ के वित्तीय वर्ष 2019-20 के अनुमानित बजट को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। मंडल आयुक्त ने सोमवार को उपमंडल अधिकारी (ना.) कार्यालय झज्जर में आयोजित अधिकारियों की बैठक में बजट से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए चालू वित्त वर्ष को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए। उपायुक्त संजय जून तथा एसडीएम बहादुरगढ़ तरुण पावरिया भी बैठक में मौजूद रहे। उपायुक्त ने बैठक के दौरान मंडल आयुक्त को बजट से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। मंडलायुक्त पंकज यादव ने कहा कि नगर परिषद बहादुरगढ़ से जुड़े कार्यों की उपमंडल अधिकारी (ना.) व नगराधीश नियमित रूप से समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटा होने के कारण बहादुरगढ़ शहर में विकास की भरपूर संभावनाएं है ऐसे में शहर के सुंदरीकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। दिल्ली से बहादुरगढ़ के एंट्री प्वाइंट्स पर भी काम होना चाहिए। उन्होंने नगर परिषद की आय-व्यय, स्ट्रीट लाइट्स, स्वच्छता आदि पहलुओं से बारे में भी जानकारी ली। मंडल आयुक्त ने विकास परियोजनाओं में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल की जांच किसी एक एजेंसी से कराने की बजाए अलग-अलग संस्थानों विशेषकर प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों से कराने की बात भी कही। शहर के सुंदरीकरण के लिए सुझाव देते हुए मंडल आयुक्त ने फुटपाथ व साइन बोर्ड पर विशेष फोकस रखने की बात कही। बैठक में नगर परिषद बहादुरगढ़ के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed