फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   41 गांवों के 65 बूथ संवेदनशील और 56 गांवों के 108 अति संवेदनशील बूथ

41 गांवों के 65 बूथ संवेदनशील और 56 गांवों के 108 अति संवेदनशील बूथ

Tue, 07 May 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
41 गांवों के 65 बूथ संवेदनशील और 56 गांवों के 108 अति संवेदनशील बूथ
झज्जर। रोहतक लोकसभा चुनाव में हो रहे कांटे के मुकाबले को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा इस बार 41 गांवों के 65 बूथों को संवेदनशील तथा 56 गांवों के 108 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। बेरी विधानसभा में सबसे अधिक 22 बूथ संवदेनशील तथा 34 अति संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। झज्जर विधानसभा में 20 संवदेनशील तथा 22 अतिसंवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। बहादुरगढ़ विधानसभा में 10 बूथ संवेदनशील तथा 26 बूथ अतिसंवेदनशील बनाए गए हैं। बादली विधानसभा में 13 बूथ संवेदनशील तथा 26 बूथ अति संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी धनखड़ के गांव ढाकला का बूथ नंबर 120 को क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है। वहीं बिरधाना गांव का बूथ नंबर 27, भापड़ौदा के बूथ नंबर 48 तथा खरहर गांव के चार बूथ इसी श्रेणी में शामिल किए गए हैं। बिरधाना तथा खरहर गांव विधानसभा चुनाव के दौरान विवादास्पद रहे हैं।
विज्ञापन


नेताओं के गांव का हाल
विधायक गीता भुक्कल के गांव मातनहेल में तीन बूथ संवेदनशील की श्रेणी में शामिल किए गए हैं। वहीं इनेलो नेता व पूर्व प्रत्याशी साधुराम झामरी के गांव का एक बूथ संवेदनशील तथा एक बूथ अतिसंवेदनशील की श्रेणी में है। बेरी विधायक डॉ. रूघबीर कादियान व जेजेपी के जिला प्रधान उपेंद्र कादियान के गांव दूबलधन में पांच बूथ अति संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। जेजेपी प्रत्याशी प्रदीप देशवाल के गांव जसौर खेड़ी के दो बूथ अति संवदेनशील की श्रेणी में तथा मांडोठी गांव के पांच बूथों को अंति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed