फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लोस चुनाव में प्रत्याशी कर सकते हैं 70 लाख तक खर्च : तरुण

लोस चुनाव में प्रत्याशी कर सकते हैं 70 लाख तक खर्च : तरुण

Fri, 19 Apr 2019 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव में प्रत्याशी कर सकते हैं 70 लाख तक खर्च : तरुण
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा प्रत्याशी अथवा उनके समर्थकों द्वारा किए जाने वाले खर्च की पूरी मॉनीटरिंग प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है। आम चुनाव के मद्देनजर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम तरुण कुमार पावरिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने वीरवार को चुनाव खर्च निगरानी कमेटी से जुड़े अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने बहादुरगढ़ लघु सचिवालय में खर्च निगरानी कमेटी के साथ कंट्रोल रूम भी स्थापित करवाया। एसडीएम ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी संजय जून के निर्देशों की अनुपालना करते हुए बहादुरगढ़ क्षेत्र के लिए लघु सचिवालय परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से चुनाव खर्च की मॉनीटरिंग सुनिश्चित होगी। एसडीएम पावरिया ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी अधिकतम 70 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है। उन्होंने चुनाव निगरानी समिति के अधिकारियों को बताया कि सभी प्रत्याशी नामांकन से पूर्व अपना एक नया बैंक खाता खुलवाएंगे, जिसका विवरण उन्हें नामांकन फार्म में भी देना होगा। चुनाव के लिए किए जाने वाला प्रत्येक खर्च उन्हें इसी खाते से करना है। उन्होंने कहा कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहादुरगढ़ क्षेत्र में सभी प्रत्याशियों को चुनाव में किए जाने वाले प्रत्येक खर्च को रजिस्टर में दर्ज करना होगा। प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर की तीन बार जांच की जाएगी। प्रत्याशी खर्च की गणना प्रशासन द्वारा निर्धारित वस्तुओं की दरों के अनुसार की जाएगी। प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर का मिलान खर्च निगरानी समिति द्वारा तैयार शैडो रजिस्टर से किया जाएगा। यदि शैडो रजिस्टर व प्रत्याशी के रजिस्टर में दर्ज खर्च में अंतर मिलता है तो प्रत्याशी को नोटिस जारी किया जाएगा, जिसका जवाब उसे 48 घंटे में देना होगा।
विज्ञापन


दस हजार से अधिक नहीं कर सकते नकद भुगतान
बैठक में एसडीएम तरुण पावरिया ने बताया कि कोई भी प्रत्याशी किसी एक कार्य के लिए 10 हजार रुपये से अधिक का नकद भुगतान नहीं कर सकता है। यदि कोई प्रत्याशी बिना अनुमति वाहन का इस्तेमाल करता है तो उसका खर्च उसके चुनावी खर्च में शामिल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहन और हेलीकॉप्टर की अनुमति रिटर्निंग ऑफिसर से मिलेगी जबकि रैली, जनसभा आदि की अनुमति संबंधित क्षेत्र के एआरओ देंगे। लोकसभा प्रत्याशियों द्वारा चुनाव में होने वाले खर्च पर नजर रखने के लिए एकाउंटिंग टीम का गठन किया गया है जो प्रभावी ढंग से काम शुरू कर रही हैं। इस मौके पर तहसीलदार बंसीलाल सहित चुनाव खर्च निगरानी कमेटी के सदस्यगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed