फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बौंदकलां के खुले मैदान में होगी गेहूं की खरीद

बौंदकलां के खुले मैदान में होगी गेहूं की खरीद

Wed, 17 Apr 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
बौंदकलां के खुले मैदान में होगी गेहूं की खरीद
बौंदकलां। क्षेत्र में गेहूं की कटाई देरी से शुरू होने के कारण अभी तक सरकारी खरीद केंद्र पर गेहूं नहीं पहुंचा है। सरकारी खरीद एजेंसी एफसीआई की मानें तो 20 अप्रैल से पहले खरीद आरंभ हो जाएगी। बाबा चांदूदास धाम के समीप स्थित खुले मैदान में मार्केट कमेटी द्वारा सरकारी गेहूं की खरीद के लिए व्यवस्था करवाई गई हैं। गौरतलब है कि बौंदकलां में लगातार दूसरी बार गेहूं की सरकारी खरीद कॉलेज मैदान में नहीं हुई है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा पिछली साल की तरह इस साल भी जहां पर गेहूं की सरकारी खरीद करवाई जा रही है। वहां पर पूरा मैदान चारों ओर से बिल्कुल खुला है। ऐसे में लावारिस पशुओं के अंदर घुसने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही परिसर में मिट्टी भी फैली हुई है जिससे कि गेहूं में नमी पहुंचना लाजमी है।
विज्ञापन

इस बारे में मार्केट कमेटी के सुपरवाईजर जितेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं की सरकारी खरीद के लिए दादरी रोहतक मुख्य मार्ग के समीप ही व्यवस्था करवाई गई है। एक दो दिनों में गेहूं की खरीद भी आरंभ हो जाएगी। केंद्र में मंगलवार शाम तक बारदाना पहुंच जाएगा। एफसीआई के निरीक्षक भपूेंद्र ने बताया कि बौंदकलां में एफसीआई द्वारा गेहूं की खरीद की जाएगी। अभी गेहूं की खरीद में समय लगेगा। बारदाना पहुंचने के बाद ही खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed