फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पुरानी और नई सीवरेज लाइनों का नहीं मिल लेवल

पुरानी और नई सीवरेज लाइनों का नहीं मिल लेवल

Thu, 07 Feb 2019 06:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
पुरानी  और नई सीवरेज लाइनों का नहीं मिल  लेवल

विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के विभिन्न भागों में वर्षों पुरानी सीवरेज लाइनें व नई लाइनों का लेवल मैच न करने की वजह से सीवरेज ठप होने की दिक्कत बढ़ रही है। उन जगहों पर जहां टुकड़ों में यह सीवरेज लाइनें बिछाई गई थी वहां काफी दिक्कतें आ रही हैं। पुरानी लाइनें डैमेज एवं कंडम होने की वजह से भी सीवरेज की समस्या ज्यादा गहरा रही है। इन सीवरेज लाइनों को रिप्लेस व लेवल में किए जाने की जरूरत बनी हुई है।
शहर में पुरानी व नई सीवरेज लाइनों का आपस में लेवल न मिलने की वजह से दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। पुरानी लाइनें करीब साढ़े तीन दशक पुरानी हैं उसके बाद कई कालोनियों में बाद में नई लाइनें डाल दी गई जिससे इनका लेवल मैच नहीं कर पाया। पुरानी लाइनों में डैमेज की समस्या ज्यादा बन रही है जिससे सीवरेज लाइनें बार- बार ब्लॉक हो जाती हैं। पानी की निकासी नहीं हो पाती। दूषित पानी मेनहॉल के जरिये ओवरफ्लो होकर सड़कों पर जमा हो जाता है जिससे गलियों से लोगों का गुजरना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

दूषित पानी केे नाले फिर अटने लगे
- सीवरेज के नालों की भी सफाई ठीक प्रकार से नहीं हो पाती है। इस समय अधिकतर नाले फिर मिट्टी ,पॅालिथीन व गाद आदि से अट गए हैं। पिछले दिनों नालों की मरम्मत तो की गई है लेकिन सफाई नहीं होने से समस्या बन रही है। नियमित रूप से सीवरेज प्वाइंटों से पानी का उठान भी नहीं हो पा रहा है। सर्दी के मौसम में पानी कम मात्रा में सूखता है इस वजह से पानी का गलियों में ही जमाव बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

::: इन भागों में बन रही यह समस्या
इस समय शहर के घिकाड़ा रोड पर सीवरेज लाइन डैमेज है। जिससे सीवरेज व्यवस्था चरमराई हुई है। लाइन डैमेज होने की वजह से मेनहॉल के जरिये दूषित पानी बाहर आ जाता है और गलियों में जमाव हो जाता है। इसी प्रकार शहर में हाईटेंशन लाइन के समीप भी सीवरेज लाइन खराब पड़ी है।

::: कई भागों में मेनहॉल बनने जर्जर
शहर के विभिन्न भागों में सीवेरज मेनहॉल के ढक्कन ही टूटे हैं जिससे लोगों को आवागमन मेें भी परेशानी आ रही है। ढक्कनों के कवर टूटने से हादसों का भी अंदेशा बना रहता है। शहर की, प्राचीन हनुमान मंदिर रोड, पूर्ण मार्केट, सरदार झांडू सिंह चौक एरिया, पुराना झज्जर रोड, गांधी नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में मेनहॉल जर्जर हैं। इसी प्रकार कई भागों में मेेनहॉल के ढक्कन सड़क के नीचे दबने से सीवरेज लाइनों की सफाई नहीं हो पा रही है। सीवरेज कर्मचारी ढक्कन खोलकर बांस की फट्टी के जरिए लाइन को खोलते हैं ताकि पानी की गति में रुकावट न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed