फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   70 सफाई कर्मचारी काम पर लौटे, 110 कच्चे-पक्के कर्मियों को हटाने के लिए एडीसी की मार्फत निदेशक को भेजी रिपोर्ट

70 सफाई कर्मचारी काम पर लौटे, 110 कच्चे-पक्के कर्मियों को हटाने के लिए एडीसी की मार्फत निदेशक को भेजी रिपोर्ट

Sun, 20 May 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
70 सफाई कर्मचारी काम पर लौटे, 110 कच्चे-पक्के कर्मियों को हटाने के लिए एडीसी की मार्फत निदेशक को भेजी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नगर परिषद अधिकारियों के हड़ताल में शामिल कर्मियों को हटाने की चेतावनी के बाद शनिवार को 42 कर्मचारी और काम पर लौट आए। इनमें पांच पक्के और 37 डीसी रेट पर लगे कर्मचारी शामिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को 28 कर्मचारी काम पर लौटे थे। शनिवार सुबह पुलिस बल की मौजूदगी में पार्षदों ने 70 सफाई कर्मियों सहित शहर में सफाई अभियान चलाकर करीब 25 ट्रॉली कचरे का उठान किया गया। वहीं, हटाने की चेतावनी देने के बावजूद करीब 110 कच्चे-पक्के कर्मी अभी हड़ताल से नहीं लौटे हैं। नगर परिषद ने एडीसी मनोज कुमार की मार्फत हड़ताली कर्मियों की सूची तैयार कर शहरी स्थानीय निकाय निदेशक को भेज दी है। वहीं, नगर परिषद ने कर्मियों की नई भर्ती की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं।
सीटा डेल कंपनी के 28 कर्मचारी हटाने की चेतावनी के बाद शुक्रवार को काम पर लौट आए थे। शुक्रवार को शहर में महज चार घंटे के अभियान के दौरान 50 टन कचरे का उठान हुआ था। चेयरमैन संजय छपारिया ने बताया कि शनिवार को हड़ताल से पांच पक्के और डीसी रेट पर लगे 37 कर्मचारी लौट आए हैं। चेयरमैन ने बताया कि कर्मियों को काम पर लौटने के लिए शनिवार दोपहर तीन बजे तक का समय दिया गया। यह समयावधि पूरी होने के बाद जो कर्मचारी काम पर नहीं लौटे उनकी सूची तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे पार्षदों ने परशुराम चौक पर सफाई अभियान चलाया। चेयरमैन संजय छपारिया ने इसकी शुरुआत की और इसमें शहर के सभी पार्षदों ने हिस्सा लिया। बस स्टैंड रोड से महज दो घंटे में आठ ट्रॉली कचरे का उठान किया गया। इसके अलावा काम पर लौटने वाले 70 कर्मचारियों की तीन टीमें गठित कर इन्हें तिकोना पार्क, रोज गार्डन, पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में सफाई के लिए भेजा गया। सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा ने बताया कि सुबह सात से दोपहर एक बजे तक व शाम के समय तीन से छह बजे तक शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई अभियान चलाकर करीब 70 टन कचरे का उठान किया गया। उन्होंने बताया कि कूड़ा उठान के लिए नप ने पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर ली हैं और शनिवार को 12 वाहन कचरा उठान के लिए लगाए गए। सेनेटरी इंस्पेक्टर ने बताया कि गत दो दिनों में शहर से करीब 120 टन कचरे का उठान हुआ है। जबकि करीब 400 टन कचरा अभी शहर में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बल की मौजूदगी में चलाया अभियान
वार्ड पार्षदों को शक था कि सफाई अभियान में हड़ताल में शामिल कर्मचारी बाधा डालेंगे। इसके चलते पुलिस बल की मदद भी ली गई। पुलिस अधीक्षक ने माहौल को देखते हुए सिटी थाना प्रभारी को रिजर्व कर्मचारियों में से 50 पुलिस कर्मी दिए थे। शनिवार को इन पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में अभियान चलाया गया और इस दौरान कोई कहासुनी या झड़प नहीं हुई।
सिटी थाने में खड़े किए जा रहे वाहन
नगर परिषद कर्मियों ने शुक्रवार को मुश्किल वाहनों को नगर परिषद कार्यालय से बाहर निकाला था। यहां खड़े टीपर व ट्रैक्टर-ट्रॉली को किसी ने पंक्चर कर दिया था। शुक्रवार शाम को ही नप अधिकारियों के आदेशों पर कर्मियों ने पंक्चर को दुरुस्त कराया और इसके बाद इन्हें सिटी पुलिस थाने में खड़ा कर दिया। शनिवार शाम अभियान खत्म होने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली और टीपरों को नप कार्यालय की बजाय थाने में ही खड़ा किया गया।


वर्जन
गत दो दिनों में 70 कर्मचारी काम पर लौटे हैं और हमने शहर से करीब 120 टन कचरे का उठान करवाया है। करीब 110 कर्मचारियों की लिस्ट हमने निदेशक को भेज दी है। आगामी आदेश आते ही इन्हें हटाकर नई भर्ती की जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हैं।
- संजय छपारिया, चेयरमैन नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed