{"_id":"59e3c5f64f1c1bec538b7b24","slug":"111508099574-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानूनी जागरूकता शिविर में दी मौलिक अधिकारों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानूनी जागरूकता शिविर में दी मौलिक अधिकारों की जानकारी
Updated Mon, 16 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर में दी मौलिक अधिकारों की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के मार्गदर्शन में रविवार को दादरी में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को मौलिक अधिकार, कन्या भ्रूण हत्या, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और मानव अधिकार के बारे में विस्तार से बताया गया।
प्राधिकरण सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित सहरावत ने बताया कि बेटियों के बगैर हम स्वस्थ समाज की कल्पना भी नहीं कर सकते। परिवार बेटी के बिना अधूरा है। हर घर में बेटियों को पढ़ाया-लिखाया जाएगा और उनको सम्मान मिलेगा तो वे किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। सरकार द्वारा प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सरकार द्वारा कुछ विशेष अधिकार दिए जाते हैं। सभी वरिष्ठ नागरिकों को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए।