{"_id":"59c026834f1c1b30688b5453","slug":"111505764995-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने तैराकी प्रतियोगिता में दिखाई खेल प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने तैराकी प्रतियोगिता में दिखाई खेल प्रतिभा
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं ने तैराकी में दिखाई खेल प्रतिभा
चरखी दादरी।
एकता हाई स्कूल खोरड़ा स्थित तरणताल में तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ आर्यवर्त शिक्षण संस्थान आदमपुर दाढ़ी के निदेशक सज्जन सिंह सांगवान ने किया। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट अशोक कुमार, कोच धर्मेंद्र नांगल बिड़ला पब्लिक स्कूल पिलानी भी मौजूद रहे। जिला तैराकी एसोसिएशन चरखी दादरी के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियों के सब जूनियर व जूनियर ग्रुप ने भाग लिया। हलका बाढड़ा से विधायक सुखविंद्र सिंह मांढ़ी ने इस आयोजन के लिए चरखी दादरी स्वीमिंग एसोसिएशन निदेशक अशोक कुमार व सचिव विनाज राणा के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान विधायक ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि आज सरकार खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। हर गांव में व्यायामशाला व खेल प्रशिक्षक तैनात किए जा रहे हैं। इस अवसर पर धूप सिंह, डॉ. परमजीत, डॉ. रविंद्र सांगवान, रविंद्र बादल, वेदपाल, जोगेंद्र, लख्मीभाम, भारत राणा, सुरेश चिडिय़ा, भूपेंद्र सरपंच खोरड़ा, तेजेंद्र श्योरण, राजेंद्र शर्मा खोरड़ा, मांगेराम नांगल मौजूद थे।