फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नहीं मिली रसोई गैस तो उपभोक्ताओं ने लगाया जाम

नहीं मिली रसोई गैस तो उपभोक्ताओं ने लगाया जाम

Thu, 27 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
नहीं मिली रसोई गैस तो उपभोक्ताओं ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
त्योहारी सीजन के बावजूद पिछले तीन दिनों से रसोई गैस न मिलने से नाराज शहर और आसपास के गांव से आए उपभोक्ताओं के सब्र का बांध बुधवार सुबह टूट गया। उन्होंने रसोई गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ अपना आक्रोश जताते हुए बेरी गेट पर जाम लगा दिया। उपभोक्ताओं द्वारा लगाया गया जाम करीब पौने घंटा तक रहा। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों व अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों द्वारा लगाए गए जाम की सूचना पुलिस प्रशासन को मिली तो मौके पर चौकी इंचार्ज को भेजा। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए जमकर नारेबाजी भी की। जाम लगने की सूचना मिलने के बाद एजेंसी संचालक रमेश भगाना भी लोगों के बीच पहुंचे और उपभोक्ताओं को विश्वास दिलवाया कि गैस की सप्लाई आते ही गैस सिलेंडर मिलने लगेंगे।

बोले उपभोक्ता
1. श्यामसुंदर ने बताया कि सिलेंडर की किल्लत के चलते हर रोज घर में परेशानी हो रही है। नाराज उपभोक्ताओं ने काफी दिन सब्र करके ही बुधवार को जाम लगाया है। अधिकारियों को ऐसे एजेंसी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

2. रामचंद्र ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से पर्ची लेकर घूम रहा है। लेकिन रोजाना कल के लिए बोल दिया जाता है। त्योहार के सीजन में इस तरह की परेशानी खड़ी कर एजेंसी संचालक अच्छा नहीं कर रहे। इसकी वे शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. महाबीर कबलाना ने बताया कि एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं को सिलेंडर न देकर गांवों में सप्लाई करते हैं। सुबह जब तक उपभोक्ता एजेंसी पर होते हैं तब तक सिलेंडर की गाड़ी नहीं आती। जैसे ही दिन में भीड़ चली जाती है तो गांवों में इनकी सप्लाई शुरू हो जाती है।
4. विक्रम मारौत ने बताया कि उसकी पर्ची कट गई थी लेकिन वह गुम हो गई। उसकी स्लिप का रिकार्ड उसकी और एजेंसी के रजिस्टर में दर्ज है। जिसके बावजूद उसे गैस नहीं दी जा रही है। पर्ची लाने की बात कहते हुए हर रोज उसे टरकाया जा रहा है।


वर्जन
रमेश गैस एजेंसी संचालक रमेश भगाना ने बताया कि झज्जर में इंडेन गैस की उनकी एजेंसी पर गुरुग्राम प्लांट से गैस की सप्लाई आती है। तेज बारिश के कारण गुजरात से गैस सप्लाई में बाधा आ रही है। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। 27 जुलाई को झज्जर में गैस सिलेंडर की गाड़ी आने की संभावना है। बारिश के मौसम में कई बार तेल पाईप लाईन आदि में दिक्कत आ जाती है। भगाना के कहा कि जैसे ही गैस सिलेंडर की गाड़ी झज्जर गोदाम पर पहुंचेगी, उपभोक्ताओं को बिना किसी भेदभाव के गैस सिलेंडर की सप्लाई दी जाएगी।

वर्जन
गैस किल्लत के चलते उपभोक्ताओं ने जाम लगाया था। उनकी शिकायत संबंधित विभाग को भेजी जा रही है। उपभोक्ताओं को समझाकर जाम खुुलवा दिया गया था।
- राजेश कुमार, सिटी चौकी इंचार्ज, झज्जर।


त्योहार पर नहीं मिली रसोई गैस तो उपभोक्ताओं ने लगाया जाम
- तीन दिन से शहर में नहीं हो रही है गैस की सप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed