फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   राजकीय कालेज में प्रवेश के लिए बढ़ा रुझान

राजकीय कालेज में प्रवेश के लिए बढ़ा रुझान

Fri, 23 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
राजकीय कालेज में प्रवेश के लिए बढ़ा रुझान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ में प्रवेश के लिए इस बार विद्यार्थियों का खासा रुझान नजर आ रहा है। कालेज की कुल 1180 सीटों के मुकाबले प्रवेश के लिए 1200 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। बीए में प्रवेश के लिए लाइन लगी है। इस बार बीए समेत तीन स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश मुश्किल हो रहा है। लेकिन बीए की सांध्यकालीन कक्षाओं में प्रवेश मुश्किल नहीं है। इसमें सीटों की तुलना में काफी कम आवेदन आए हैं।
कॉलेज परिसर पूरा वाई फाई होने और अधिकतर पाठ्यक्रमों में सह शिक्षा के द्वार खुल जाने जैसी सुविधाएं मिलने से विद्यार्थी राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ में दाखिला लेने में खासी रुचि दिखा रहे हैं। कालेज में 8 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर आवेदन किया जा रहा है। वीरवार दोपहर तक 1226 से अधिक आवेदन आए चुके थे।
विज्ञापन

बेहतर कोर्स मिलने की उम्मीद में कुछ विद्यार्थियों ने एक से अधिक पाठ्यक्रमों में आवेदन किया है। बीए की सांध्यकालीन कक्षाओं में प्रवेश के लिए कम विद्यार्थी आगे आ रहे हैं। कालेज के सायंकालीन सत्र में बीए की 360 सीटें हैं और सिर्फ 209 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। इनमें अधिकतर कामकाजी लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख अभी 30 जून है। यानी आवेदन करने के लिए 8 दिन का वक्त अभी बाकी है। बीकॉम (पास) के लिए अधिक विद्यार्थियों ने रुचि नहीं दिखाई है। इस कोर्स की कुल 160 सीटों के लिए 90 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। बीकॉम (आनर्स) की 60 सीटों के लिए 55 और बीसीए 60 सीटों के लिए अब तक 60 विद्यार्थियों ने रुचि जाहिर की है। इस कोर्स में अभी दर्जनों और आवेदन आने की उम्मीद है। बीबीए में कुल 40 सीटें हैं और आवेदन 35 आए हैं।

प्रवेश संबंधी कार्य देख रहे डॉ. मनोज भारद्वाज ने बताया कि सरकार के नियम के मुताबिक आरक्षण की व्यवस्था भी है। कुल आवेदकों में 733 पुरुष और 308 महिलाएं हैं। बीए, बीएससी (नान मेडिकल) और बीएससी (मेडिकल) समेत तीन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीटों से ज्यादा आवदेन आ चुके हैं। जबकि अभी आवेदन के 8 दिन शेष हैं। डा. भारद्वाज ने कहा कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कट ऑफ लिस्ट काफी ऊंची जाने संभावना है।
इन कोर्स के लिए ज्यादा ने किया आवेदन
कोर्स का नाम कुल सीट अब तक आवेदन
बीए 320 447
बीएससी 120 187 (नान मेडिकल)
बीएससी 60 90 (मेडिकल)


- 1180 सीटों पर दाखिले के लिए आए 1200 से अधिक आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed