{"_id":"59480dca4f1c1bf87e8b45d2","slug":"111497894346-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश के किसानों के समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश के किसानों के समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का फूंका पुतला
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सदस्यों ने सोमवार को श्रीराम शर्मा पार्क से अंबेडकर चौक तक जुलूस निकाला और अंबेडकर चौक पर मध्य प्रदेश के किसानों के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का पुतला फूंका। खेत मजदूर संगठन द्वारा मध्य प्रदेश के किसानों के समर्थन में किए गए प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने किसानों को फसलों के लाभकारी दाम देने और कर्ज मुक्त करने का वादा किया था और अब किसानों द्वारा मांग उठाए जाने पर उन्हें गोलियों से भूना जा रहा है।
प्रदेश सचिव जयकरण मांडोठी ने किसानों को लाभकारी मूल्य देने फसलों के लाभकारी मूल्य देने की मांग की और कहा कि किसान को लागत से 50 प्रतिशत तक अधिक मूल्य दिया जाए और किसान के कर्ज खत्म नहीं होते हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला अध्यक्ष करतार सिंह ने कहा कि मृतक किसानों को 2020 लाख का मुआवजा दिया जाए और बुढ़ापा पेंशन 5000 प्रति माह तय की जाए। मनरेगा स्कीम को पुन: चालू करने की भी मांग। प्रदर्शन में सुरेश अहलावत, जयकिशन दलाल, भीम सिंह, हरि सिंह, सुरेश कुमार, जिले सिंह, अशोक, ओमबीर, विशाल, उमेद सिंह, सरदारे आदि ने भाग लिया।