फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जिले के 798 बूथों पर 3612 कर्मचारी करवाएंगे मतदान : डीसी

जिले के 798 बूथों पर 3612 कर्मचारी करवाएंगे मतदान : डीसी

Sat, 11 May 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
जिले के 798 बूथों पर 3612 कर्मचारी करवाएंगे मतदान : डीसी
ाज्जर। जिले में 12 मई को लोकसभा चुनाव के के लिए होने वाली मतदान प्रक्रिया की पूरी तैयारी प्रशासनिक स्तर पर कर ली गई है। शनिवार को सुबह 9 बजे जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर से पोलिंग पार्टी को चुनाव सामग्री वितरित की जाएगी। उपायुक्त संजय जून ने शुक्रवार को चारों विस क्षेत्रों के चुनावी ड्यूटी में कार्यरत कर्मियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ लोकतंत्र में शांतिपूर्ण मतदान होना अनिवार्य है। जिले में 12 मई को चारों विधानसभा क्षेत्रों बहादुरगढ़, बेरी, झज्जर व बादली में रविवार की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा सहित विशेष व्यापक प्रबंध किए हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 798 बूथ पर मतदान करवाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने कर्मचारियों और पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की है। मतदान के दिन मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में 798 बूथों पर पोलिंग करवाने के लिए रिजर्व स्टाफ सहित 3612 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 66 सेक्टर सुपरवाइजर लगाए गए हैं वहीं 298 माइक्रो ऑर्ब्जवर लगाए गए हैं। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय जून ने कहा है कि 12 मई को मतदान के दिन और इससे एक दिन पहले समाचार पत्रों में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी द्वारा प्रमाणित चुनावी विज्ञापन ही कोई भी उम्मीदवार या राजनीतिक पार्टी प्रकाशित करवा सकती है।
विज्ञापन


कल रहेगा वैतनिक अवकाश : उपायुक्त
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2019 के लिए 12 मई को मतदान के दिन वैतनिक अवकाश रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि जनप्रतिनिधि अधिनियम की धारा 135बी के तहत 12 मई को वेतन सहित अवकाश घोषित किया गया है। ताकि सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन सभी दुकानें, वाणिज्य संस्थान, भवन निर्माण इकाइयां और औद्योगिक संस्थान तथा फैक्ट्रियां पूर्णतया बंद रहेंगे तथा कर्मचारियों को इस दिन का पूरा वेतन दिया जाएगा। इस मौके पर एडीसी एवं बादली के एआरओ सुशील सारवान, एआरओ एवं एसडीएम बेरी डॉ. राहुल नरवाल, एसडीएम बहादुरगढ़ तरुण पावरिया, एसडीएम बादली जगनिवास व एसडीएम झज्जर शिखा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed