फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भाजपा की पेटिका में डाले ग्रामीणों ने अपने सुझाव

भाजपा की पेटिका में डाले ग्रामीणों ने अपने सुझाव

Sat, 02 Mar 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की पेटिका में डाले ग्रामीणों ने अपने सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। ‘भारत के मन की बात-मोदी के साथ’ रथ यात्रा शुक्रवार को दादरी विधानसभा के अटेला, डोहका, डुडीवाला, सांरगपुर, रामपुरा से होकर गुजरी। इस दौरान इन ग्रामीणों ने रथ में रखी सुझाव पेटिका में अपने सुझाव डाले। जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के नेतृत्व आप सभी के सुझावों को जानकर ही अपना घोषणा पत्र निर्धारित करेंगी। इस तरह से आने वाले समय में नए भारत के निर्माण में आपके सुझाव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत के सभी वर्गों की उन्नति के लिए सैकड़ों परियोजनाएं धरातल पर उतरी, इससे आम लोगों केे जीवन में आमूल चूल परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त हुआ। नए भारत के निर्माण के लिए युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, मजदूरों, कमेरों सहित सभी के सुुझाव प्रधानमंत्री ने मांगे है, जिससे कि वे आगे भी देश के प्रत्येेक वर्ग की भावनाओं के अनुरूप भारत की साख को पूरे विश्व में अधिक से अधिक बढाने के लिए कार्यशील रहें। इस अवसर पर कृष्ण पहलवान, दीपक रानीला, सरपंच अजीत, सीताराम शर्मा, छोटूराम, रणबीर, पवन सेठ, गणपत, दारा सिंह, महेंद्र फौजी, धर्मबीर जोगी, मनोज, बाबूलाल, रोशन लाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed