फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एयरफोर्स में हैं भदानी के 1

एयरफोर्स में हैं भदानी के 1

Thu, 28 Feb 2019 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स में हैं भदानी के 1
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले सार्जेंट विक्रांत के गांव भदानी से वर्तमान में 18 युवा एयरफोर्स में ड्यूटी देते हुए देश सेवा कर रहे हैं। यही नहीं 4500 की आबादी वाले इस गांव में वर्तमान में करीब कुल 60 युवा आर्मी में हैं। जबकि द्वितीय विश्वयुद्ध से अब तक दस जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो चुके हैं। सैनिकों की खान कहे जाने वाले भदानी गांव के युवाओं में देशसेवा का जज्बा भरा हुआ है। गांव का हर बच्चा किशोरावस्था की दहलीज पर कदम रखते ही सेना में जाने का सपना संजोने लगता है।


ये दे चुके हैं प्राणों की आहुति
- प्रथम विश्वयुद्ध
1. सिपाही सुंडू देसवाल
2. सिपाही खेमाराम सहरावत
3. सवार टोडरमल सहरावत
-द्वितीय विश्वयुद्ध
4. सवार बख्तावर सहरावत
-भारत-पाक युद्ध (1947-48)
5. सवार मातूराम फलस्वाल
6. सवार बिहारीलाल सहरावत
-भारत-पाक युद्ध (1962)
7. सिपाही शीशपाल देशवाल
-भारत-पाक युद्घ (1965)
8. सिपाही करतार देशवाल
9. सिपाही रामकिशन देशवाल
-भारत-पाक युद्ध (1971)
10. लांस नायक राजबीर देसवाल

सेना भर्ती की तैयारी में जुटे हैं 200 युवा
गांव में आर्मी के प्रति कितना क्रेज है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गांव के करीब 200 युवा वर्तमान में आर्मी भर्ती के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। गांव के राजकीय स्कूल में इन युवाओं के लिए ओपन जिम की सुविधा पंचायत के द्वारा करवाई गई है। गांव के युवाओं में देश सेवा का जज्बा शहीदों व आर्मी में तैनात युवाओं का आंकड़ा खुद बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed