{"_id":"5c6718e6bdec22116d2d8969","slug":"101550260454-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान कमल सांजरवास, विकास रानीला, पंकज सांकरोड़ ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान कमल सांजरवास, विकास रानीला, पंकज सांकरोड़ ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। हनुमान व्यायामशाला फतेहगढ़ में जिला केसरी, जिला कुमार व इंटर अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एशियन गोल्ड मेडलिस्ट अर्जुन अवार्डी राजकुमार सांगवान, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राजू अहलावत पधारे। समारोह की अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी सतपाल ढांडा ने की। प्रतियोगिता में करीब 350 पहलवान भाग ले रहे हैं।
45 किलोग्राम वर्ग में कमल सांजरवास, विकास रानीला, पंकज सांकरोड़, नारायण सांजरवास ने अपने मुकाबले जीते। 48 किलोग्राम वर्ग में पहलवान अभिजित सांकरोड़, विकास रानीला, मनीश सांकरोड़ व दीपक रानीला ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। 51 किलोग्राम वर्ग में जयभारत बौंदकलां, हिमांशु रानीला, नवीन सांजरवास, निशांत सांजरवास ने अपने मुकाबले जीते। 55 किलोग्राम वर्ग में गौरव खातीवास, सुनील मैहड़ा, प्रवीण गोठड़ा, आशीष इमलोटा ने मुकाबले जीते। फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। इस अवसर पर नरेश, सुखबीर सांजरवास, प्रवीण गोठड़ा, अनिल गोठड़ा, प्रदीप, अमित सरपंच बलाली, सज्जन कलकल, सुरेश इमलोटा, हजारी फतेहगढ़, दिनेश फतेहगढ़, लीलू पहलवान, रमेश कोच, विकास, निमेंद्र कोच, राजेंद्र, रविंद्र कोच, सतपाल कोच, विजेंद्र, मोहित साहू, मंजीत, दयानंद, दयानंद ग्रेवाल, रत्न पीटीआई, बलवान फौगाट आदि मौजूद रहे।