{"_id":"5bfefc7cbdec22414e430ed6","slug":"101543437436-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलानी गेट एरिया में किया गया वन वे ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलानी गेट एरिया में किया गया वन वे ट्रैफिक
Updated Thu, 29 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। शहर में यातायात को व्यवस्थित तथा बाधा रहित बनाए रखने के मद्देनजर बसों व अन्य वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। यातायात प्रभारी झज्जर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एसपी पंकज नैन के निर्देश पर झज्जर शहर में आने व जाने वाले सवारी बसों सहित अन्य वाहनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। वाहनों को बाधा रहित चलाए रखने के लिए सिलानी गेट क्षेत्र में ट्रैफिक को वन वे किया गया है।
उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ की तरफ से आने वाली बसों व अन्य वाहनों को महाराजा अग्रसेन चौक झज्जर अंदर वाले बाईपास से सांपला रोड की तरफ डायवर्ट किया गया है। झज्जर से बहादुरगढ़ व दिल्ली की तरफ जाने वाली बसें व अन्य वाहन सिलानी गेट व कुलदीप चौक से होते हुए बहादुरगढ़ रोड की तरफ चले जाएंगे। वहीं रेवाड़ी व गुरुग्राम की तरफ से आने वाली बसें व अन्य वाहन राव तुल्लाराम चौक से होते हुए शहर के अंदर प्रवेश कर जाएंगे। झज्जर से रेवाड़ी व गुरुग्राम की तरफ जाने वाली बसें व अन्य वाहन त्रिमूर्ति मंदिर से आगे वाई प्वाइंट से होकर सिलानी गेट चौक से रेवाड़ी व गुरुग्राम की तरफ टर्न करेंगें। इसी प्रकार से ढांसा बॉर्डर व बादली की तरफ से आने वाले वाहन व बसें कुलदीप सिंह चौक पर न जाकर नई अनाज मंडी के आगे से होते हुए राव तुलाराम चौक की तरफ से शहर में प्रवेश करेंगी। इसी प्रकार से ढांसा बॉर्डर व बादली की तरफ जाने वाली बसें सिलानी गेट से कुलदीप सिंह चौक होते हुए बादली रोड की तरफ चली जाएंगी।
विशेष बिंदुओं पर तैनात झज्जर पुलिस के जवान बाधा रहित आवागमन के लिए मुस्तैदी से तैनात रहते हुए चालकों की सहायता करेंगे। आमजन की सुविधा एवं यातायात को व्यवस्थित ढंग से चलाये रखने के लिए आवश्यक साजो-सामान से सुसज्जित पुलिस के जवानों को विशेष नाकों पर तैनात किया गया है। सभी बस चालकों से आमजन की सुविधा व यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिये स्थानीय पुलिस का सहयोग करने को कहा गया है।