फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   घसोला राजकीय स्कूल को मिला मुख्यमंत्री सौंदर्यकरण पुरस्कार

घसोला राजकीय स्कूल को मिला मुख्यमंत्री सौंदर्यकरण पुरस्कार

Fri, 13 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
घसोला राजकीय स्कूल को   मिला मुख्यमंत्री सौंदर्यकरण पुरस्कार
घसोला के राजकीय स्कूल को मिला मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण पुरस्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण पुरस्कार योजना प्रतियोगिता के तहत गांव घसोला स्थित राजकीय उच्च विद्यालय को चरखी दादरी व भिवानी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। ये जानकारी विद्यालय के मुख्याध्यापक राकेश सहरावत ने दी। शिक्षक राजेश सांगवान ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय को एक लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व भी खंड स्तर पर प्रथम स्थान मिलने पर विद्यालय को 50 हजार रुपये की राशि दी गई थी।

उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र का यह एकमात्र विद्यालय है जहां कक्षा प्रथम से दसवीं तक अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा विद्यार्थियों को दी जाती है। शिक्षा विभाग की टीम द्वारा विद्यालय का निरीक्षण करने के उपरांत निर्धारित मानदंडों पर खरा उतरने पर विद्यालय को यह पुरस्कार हासिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। डीईओ सुरेश शर्मा, बीईओ प्रकाश फौगाट, बीईओ जयप्रकाश संभ्रवाल, बीईईओ कुलदीप फौगाट, कपूर सिंह राणा, प्राचार्य प्रवेश धनखड़, सरपंच सुरेश कुमार, पूर्व सरपंच रणबीर सिंह, बीडीसी राजेंद्र शर्मा, एसएमसी प्रधान सुरेंद्र सिंह, पंच संदीप, शीशपाल, बलजीत, पूर्व मुख्याध्यापक रामकिशन, थानेदार बिजेंद्र सिंह, डॉ. अभे सिंह, कप्तान रामकिशन, जेई समुद्र सिंह, महिपाल, हरबीर चाहर, जयचंद, पटवारी राजेंद्र, रामफल, मॉस्टर रामरतन, पूर्व प्रधान बिजली निगम धर्मबीर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अंजू डागर, मॉस्टर रवि कुमार, मनोज आर्य, कपूर सिंह, हेडमॉस्टर सुरेश शर्मा, राजवीर, चंद्रवती, सुमित्रा आदि ने विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed