फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   आज रेलवे स्टेशन से बाइक पर जींद के लिए रवाना होंगे भाजपा कार्यकर्ता

आज रेलवे स्टेशन से बाइक पर जींद के लिए रवाना होंगे भाजपा कार्यकर्ता

Thu, 15 Feb 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
आज रेलवे स्टेशन से बाइक पर जींद के लिए रवाना होंगे भाजपा कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
भाजपा विधायक नरेश कौशिक वीरवार 15 फरवरी की सुबह 7 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर के रेलवे स्टेशन मैदान में एकत्रित होंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक स्वयं बाइक पर सवार हो, जींद में आयोजित युवा हुंकार रैली के लिए रवाना होंगे। बुधवार को विधायक कौशिक ने रैली स्थल के लिए रवाना होने से पूर्व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे स्टेशन मैदान का दौरा किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि 15 फरवरी को जींद में आयोजित युवा हुंकार बाइक रैली में बहादुरगढ़ हलके से बाइक काफिला रेलवे स्टेशन से सुबह 8 बजे जींद के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित यातायात नियमों की पालना करते हुए हलके से करीब 1500 बाइकों का काफिला उनके प्रतिनिधित्व में जींद पहुंचेगा। जहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हरियाणा आगमन पर वे हलके की ओर से जोरदार अभिनंदन करेंगे और उनके विचार सुनेंगे। उन्होंने बताया कि रैली में जाने वाली सभी बाइक पर सवार कार्यकर्ता हेलमेट पहनकर निर्धारित स्पीड से ही रैली में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


हलके के प्रत्येक बूथ से जाएंगी पांच बाइक
विधायक कौशिक और विधानसभा जिला सदस्यता प्रभारी राजपाल शर्मा ने जींद रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए बताया कि बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मांडोठी मंडल के 49 बूथों से, कानौदा मंडल के 32 बूथों तथा बहादुरगढ़ मंडल के 105 बूथों को मिलाकर बहादुरगढ़ विधान सभा के कुल 186 बूथों से प्रत्येक बूथ से 5-5 बाइक युवा हुंकार रैली में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ हलके की अलग से भागीदारी नजर आए इसके लिए सभी बाइक सवार हलके की टी-शर्ट पहनकर रैली में पहुंचेंगे।
इस मौके पर बहादुरगढ़ मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, मांडोठी मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, कानौंदा मंडल उपाध्यक्ष राकेश छिक्कारा, कैप्टन राम सिंह दलाल, कैप्टन बलवान खत्री, अशोक शर्मा व महामंत्री कृष्ण चंद्र के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed