{"_id":"5a512f4e4f1c1b10788b6e2a","slug":"101515269966-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे और ठंड से हुआ जन जीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे और ठंड से हुआ जन जीवन प्रभावित
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
इलाके में पिछले कुछ दिनों से ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी इलाके में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड रही। शनिवार सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
घने कोहरे की वजह से कई ट्रेन घंटों लेट रही। साथ ही सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। विजिबिलिटी महज 20 फीट की भी नहीं थी। इस वजह से वाहनों की गति काफी धीमी रही। शनिवार को क्षेत्र में अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके नजर आए। दुकानदारों ने अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास किया। 11 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली। लोग अपनी दुकानों और घरों के बाहर आकर धूप सेंकने लगे। दोपहर बाद फिर से ठंड बढ़ गई।