फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भूमि पूजन के साथ नए बस स्टैंड का निर्माण शुरू

भूमि पूजन के साथ नए बस स्टैंड का निर्माण शुरू

Sun, 07 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
भूमि पूजन के साथ नए बस स्टैंड का निर्माण शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
लंबे अरसे के बाद सेक्टर-9 बाईपास के पास नए बस अड्डे का निर्माण शुरू हो गया है। शनिवार को अड्डे का भूमि पूजन हो गया। करीब 16 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस अड्डे पर 23 करोड़ रुपये लागत आएगी।
भूमि पूजन के अवसर पर हुए यज्ञ में आहुति डालते हुए विधायक नरेश कौशिक ने नए बस स्टैंड को क्षेत्र के लोगों के लिए नववर्ष का तोहफा बताया। भूमि पूजन के उपरांत विधायक कौशिक ने बताया कि 9 एकड़ में बस स्टैंड और सात एकड़ में वर्कशॉप का निर्माण होगा। नए बस स्टैंड पर 18 बेज का प्रावधान किया गया है साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाओं से भवन का भी निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ शहर को इसी वर्ष मेट्रो की सुविधा भी मिलने जा रही है। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे का निर्माण भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सटा होने के कारण बहादुरगढ़ आने वाले समय में डेवलपमेंट का एक बड़ा कॉरिडोर बनेगा।
विज्ञापन

पिछली सरकारों ने सिर्फ पत्थर लगाए : कौशिक
भाजपा विधायक नरेश कौशिक ने बस स्टैंड की मांग पर पूर्व की सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दस साल में लोगों को गुमराह किया गया। चुनाव से पहले महज पत्थर लगाकर लोगों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया गया। पूर्व की सरकार ने बिना किसी प्रशासनिक स्वीकृति व बजट मंजूर किए बिना नए बस स्टैंड का शिलान्यास कर बहादुरगढ़ के लोगों के साथ छल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने पर बहादुरगढ़ के लोगों की इस मांग को सिरे चढ़ाया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) के एक्सईएन वाईएस मलिक, जीएम रोडवेज लेखराज, एसडीओ सोमबीर दहिया, जेई साहिब सिंह और वीरेंद्र, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि खैैराती लाल, कैप्टन राम सिंह दलाल, बलवान खत्री, सतबीर सिंह चौहान, युद्धवीर भारद्वाज, सचेत कुमार, श्रीराम खटोड़, पार्षद अलबेल पहलवान, जसबीर सैनी आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed