{"_id":"59f4e3cc4f1c1b60678b7e9e","slug":"101509221324-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारा पशुधन दुनिया में बनाएगा हरियाणा को ब्रांड : कंवर पाल गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारा पशुधन दुनिया में बनाएगा हरियाणा को ब्रांड : कंवर पाल गुर्जर
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
हरियाणा को ब्रांड बनाने में झज्जर में चल रही स्वर्ण जयंती राज्य पशुधन प्रदर्शनी का संदेश पूरी दुनिया में पहुंचेगा। जिससे आने वाले समय में अच्छी नस्लों के पशुधन के लिए दुनिया के लोग यहां आएंगे। यह बात हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर ने झज्जर के पुलिस लाइन मैदान में चल रही स्वर्ण जयंती राज्य पशुधन प्रदर्शनी 2017 के दूसरे दिन रैंप पर पशुओं की कैटवॉक देखने पहुंचे पशुपालकों को संबोधित करते हुए कही। विधानसभा स्पीकर ने कहा कि धनखड़ ने यह जबरदस्त आइडिया पूरे देश को दिया है।
भारत सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन विभाग के सचिव देवेंद्र चौधरी, आईएएस ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर भागीदारी की। पशुधन प्रदर्शनी के सबसे बड़े आकर्षण कैटवॉक के दौरान भाजपा विधायक नरेश कौशिक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्रा, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष ऋषि प्रकाश शर्मा, हरियाणा किसान आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरएस यादव, लाला लाजपत राय पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) हिसार के कुलपति डॉ. गुरुदयाल सिंह, पशुपालन विभाग के महानिदेशक डॉ. गजेंद्र जाखड़, भाजपा नेता वीर कुमार यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी, भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, जिला परिषद के चेयरमैन परमजीत सौलधा, उपाध्यक्ष योगेश सिलानी, मार्केट कमेटी बेरी के चेयरमैन मनीष शर्मा, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य बाल कृष्ण गोयल, भाजपा नेता आनंद सागर तथा जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त सोनल गोयल, एसएसपी बी. सतीश बालन सहित अन्य मौजूद रहे।
मारोत के अखिलेश रहे लक्की ड्रा के विजेता
विधानसभा स्पीकर कंवर पाल गुर्जर और कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने दूसरे दिन प्रदर्शनी में पहुंचे पशुपालकों को दिए जाने वाले इनाम की पर्ची निकाली। झज्जर जिला के गांव मारौत निवासी अखिलेश ड्रा के विजेता बने। मुख्य अतिथि ने अखिलेश को पुरस्कार स्वरूप 75 हजार रुपये कीमत वाली स्वचालित मिल्किंग मशीन प्रदान की।