{"_id":"59e3c6e84f1c1b9e678b5fc1","slug":"101508099816-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा भारती ने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा भारती ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Updated Mon, 16 Oct 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए किया प्रेरित
चरखी दादरी।
सेवा भारती शाखा की ओर से राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत चाईनीज सामान का बहिष्कार करने के लिए लाला लाजपतराय चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान सेवा भारती के सदस्यों ने आम लोगों के चाइनीज सामान न खरीदने के लिए हस्ताक्षर करवाए व स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने को प्रेरित किया। सभी राहगीरों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। समिति सदस्य राजेश गुप्ता ने बताया कि करीब 1250 व्यक्तियों ने अपने हस्ताक्षर किए व चाइनीज सामान का प्रयोग न करने की सहमति जताई। ये जानकारी सेवा भारती जिला प्रमुख गोबिंद बालाजी व नगर अध्यक्ष राजकुमार जैन ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान चीनी सामान की होली जलाई गई। इस अवसर पर जीतराम एडवोकेट, गंगाराम बिहरोडिय़ा, राजेंद्र मास्टर, श्यामसुंदर, देवकीनंदन, अनिरुद्ध मित्तल, महेंद्र चेतनपुरिया, राजेश बिरही, हंसराज, रामप्रताप, विशंभर, गौरव हिंदू, विजेंद्र, राजीव, पवन, भूपेंद्र कौशिक आदि उपस्थित थे।