{"_id":"59c01fbf4f1c1bb0688b544c","slug":"101505763263-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा द्वारा भेजे गए पानी बिलों पर हाउसिंग बोर्ड की महिलाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा द्वारा भेजे गए पानी बिलों पर हाउसिंग बोर्ड की महिलाओं ने किया हंगामा
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुगरढ़।
हम नहीं भरेंगे, हुडा द्वारा भेजा गया पानी का बिल। जी हां! इसी अंदाज में सोमवार को सेक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड की महिलाओं ने हुडा अधिकारियों को कहा। दरअसल यहां पर हुडा की ओर से लोगों को जो पानी के बिल भेजे गए हैं। उन्हें देखकर हर किसी की नींद उड़ सकती है क्योंकि हुडा ने लाखों रुपये के पानी के बिल लोगों को दिए हैं। इससे उनकी रातों की नींद और दिन का चैन उड़ गया है। महिलाओं ने हुडा के एक्सईएन को मौके पर बुलाया और उन्हें अपनी समस्या बताई। मगर अधिकारियों की ओर से कोई संतुष्टिजनक जवाब देने के बजाय अधिकारियों ने उन्हें बिल भरने के लिए कहा। लेकिन महिलाओं ने विरोध करते हुए बिल को वापस लेकर दोबारा नए बिल जारी करने की बात कही।
हाउसिंग बोर्ड निवासी पूजा कौशिक, प्रीतम, आशा, विजय कुमार, जय प्रकाश, राजकुमार, त्रिभुवन, कमलेश, बिमला, संदीप, सुरेश भारद्वाज, बिमला, रोली श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल, नरेश देवी, सुनीता ने बताया कि दो दिन पहले हाउसिंग बोर्ड में पानी के बिल सर्कुलेट किए गए थे। जब उन्होंने बिल देखा तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। पानी का बिल हजारों में ही नहीं लाखों में भेजा गया है। हुडा ने हाउसिंग बोर्ड में किसी का बिल 10 हजार तो किसी का 12 हजार तो किसी का लाखों में है। महिलाओं ने कहा कि पानी का इतना बिल पहली बार आया है। कभी भी 200 रुपये से अधिक बिल नहीं मिला।
बिल ठीक नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन
महिलाओं ने कहा कि यदि पानी का बिल हुडा की ओर से ठीक नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरेंगे और प्रदर्शन करेंगे। साथ ही बिल भी नहीं भरेंगे। यदि कोई अधिकारी यहां पर आएगा तो उसका बहिष्कार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
किसका कितना आया बिल
सबसे ज्यादा बिल हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाले प्रीतम का 1 लाख 10 हजार रुपये हुडा ने भेजा है। नरेश देवी का पानी बिल 9 हजार रुपये, जयप्रकाश का बिल 7148 रुपये आया है। राजकुमार का बिल 5 हजार रुपये, कृष्ण गोपाल का 14 हजार रुपये, बिमला का 4 हजार रुपये, रीमा का 12 हजार रुपये बिल भेजा गया है। इसी तरह सैकड़ों ऐसे लोग हैं जिन्हें इस बिल की वजह से समस्या झेलनी पड़ रही है।
विधायक को भी दी महिलाओं ने सूचना
पानी बिल ज्यादा आने के बाद महिलाओं ने विधायक नरेश कौशिक को भी इस समस्या से अवगत कराया। विधायक कौशिक ने तुरंत प्रभाव से मौके पर हुडा के एक्सईएन को भेजा और महिलाओं की समस्या दूर करने की बात कही।
हुडा अधिकारी को घेरा महिलाओं ने
हाउसिंग बोर्ड में लोगों की शिकायत पर पहुंचे हुडा के कार्यकारी अभियंता को महिलाओं ने घेर लिया। काफी देर तक महिलाएं अपनी समस्या से उन्हें रूबरू कराती रही। मगर उनके द्वारा महिलाओं को कहा गया कि यह बिल तो उन्हें भरना पड़ेगा। इसके लिए वे केवल किस्त ही बनाई जा सकती है। जो बिल विभाग की ओर से भेजा गया है वह सही है।
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में हुडा के कार्यकारी अभियंता केके श्योकंद का कहना है कि लोगों के पानी बिल ठीक किए जाएंगे। जब से उनके घरों में पानी का मीटर लगा हुआ है। उसकी रीडिंग को बांटकर ही बिल ठीक होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग इस महीने बिल ठीक कराने पहुंचेंगे, उन्हीं के बिल ठीक किए जाएंगे। अगले महीने में किसी का कोई बिल ठीक नहीं होगा।
- कहा, हम नहीं भरेंगे, हुडा द्वारा भेजा गया पानी का बिल
- हुडा ने भेजे हाउसिंग बोर्ड में पानी के लाखों के बिल, महिलाओं में रोष
- हाउसिंग बोर्ड में पहुंचे एक्सईएन केके श्योकंद