फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हाईकोर्ट के जज ने न्यायालय का किया निरीक्षण

हाईकोर्ट के जज ने न्यायालय का किया निरीक्षण

Fri, 15 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के जज ने न्यायालय का किया निरीक्षण
हाईकोर्ट के जज ने न्यायालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने वीरवार को चरखी दादरी न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान बार एसोसिएशन ने उनका स्वागत किया। न्यायाधीश रामेश्वर मलिक ने न्यायालय परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने अदालत भवन और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर इस संबंध में वकीलों और जजों से बातचीत की। इस दौरान वकीलों ने न्यायालय परिसर में लेटिगेशन शेड बनवाए जाने की मांग की ताकि वकीलों और लोगों को बैठने की जगह मिल सके। न्यायाधीश रामेश्वर मलिक ने कहा कि युवा वकील रोजाना अपनी तैयारी करके कोर्ट में आएं और लोगों को समय पर न्याय दिलवाए जाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि लंबित अदालती मामलों को जल्द निपटाया जाए ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके। न्यायपालिका की लंबी प्रक्रिया जरूर है लेकिन निष्पक्ष न्याय मिलता है। उन्होंने वकीलों से आह्वान किया वे कोई भी कार्य धैर्य एवं संयम के साथ पूरा करें। इस मौके पर एडीजे आरके यादव, एडीजे अरविंद नसीयर, भिवानी जिला सत्र न्यायाधीश एएस नारंग, एसडीजेएम अंकिता शर्मा, जज सुनील यादव, जज जतिन गुजराल, जज देवेंद्र कुमार के अलावा बार प्रधान दयानंद, सचिव देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ वकील श्यामलाल, दरियाव सिंह, फतेह सिंह, रामप्रसाद, वेदपाल सांगवान, आनंद बिजारणिया, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र लाकड़ा, युद्ववीर फौगाट, भीम सिंह, सुरेंद्र मेहरा, सीताराम मरहटा, नौबत सिंह, जगतनारायण, प्रवीन श्योराण, धर्मबीर सिंह, वेदप्रकाश, कर्मवीर छिक्कारा, गोवर्धन, रामकिशन शर्मा, भागलराम, बलवान श्योराण, सतेंद्र धनखड़, रणबीर ढांडा, सीतानंद गौड़, करतार सिंह, रामकुमार, केके गोयल, धर्मराज सिंह, सुनील श्योराण, वीरेंद्र सिंह, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed