फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फिर बदला मौसम, गर्मी ने किया परेशान

फिर बदला मौसम, गर्मी ने किया परेशान

Wed, 05 Jul 2017 01:05 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
फिर बदला मौसम, गर्मी ने किया परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बरासत होने के बाद बीते दो-तीन दिन जहां गर्मियों से राहत मिली, वहीं मंगलवार को फिर से गर्मी ने लोगों को परेशान किया। तापमान भी बढ़ गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा।

जून के अंत में लगातार दो-तीन हुई बरसात से मौसम बिलकुल बदल गया था। मौसम में ठंडक हो गई थी और दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मगर अब बीते दो दिनों से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिला है। एकाएक गर्मी बढ़ गई है। मंगलवार को सुबह तो एक बार जरूर बादल छाए, मगर बाद में दोपहर बाद तक तेज धूप खिली रही। बाहर तेज धूप व अंदर उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। गर्मी बढ़ने से लोगों को बेहद परेशानी हुई। उधर, डॉक्टरों ने भी लोगों को इस मौसम में उचित खान पान की सलाह दी है। डॉ. एसके मलिक ने कहा कि मौसम पल-पल बदल रहा है, इसलिए खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। दो दिन पहले बरसात के कारण मौसम ठंडा हो गया था और अब फिर से गर्म हो गया है। इसलिए लोग ज्यादा ठंडा पानी न पीएं। बाहर के खाने से परहेज करें। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दो-तीन दिन तक बरसात होने के कोई खास आसार नहीं है। तापमान भी 35 डिग्री के आसपास ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed