फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिस इंडिया मानुषी ने शुरू किया %शक्ति परियोजना’-AMBALA

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिस इंडिया मानुषी ने शुरू किया %शक्ति परियोजना’-AMBALA

Tue, 04 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिस इंडिया मानुषी ने शुरू किया %शक्ति परियोजना’-AMBALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर का ध्यान अब पूरी तरह महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण पर है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस बारे में हर महिला को जागरूक बनाना जरूरी है। मैंने ‘शक्ति परियोजना’ नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया है जिसके जरिए महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण के बारे में महिलाओं को जागरूक कर रही हूं, क्योंकि इस मुद्दे को मैं बेहद जरूरी समझती हूं।’ वे बामनौली गांव में पत्रकारों से बात कर रही थी।

मानुषी छिल्लर ने कहा कि उसे डांस, म्यूजिक और कविता लिखने और पेंटिंग करने का शौक है। उनके मुताबिक, ‘कुछ भी करने की कोई सीमा नहीं होती। हम सीमा से परे हैं और हमारे सपने भी अनंत हैं, हमें खुद पर कभी भी संदेह नहीं करना चाहिए।’ उनके माता-पिता ने इसी सोच के साथ हरियाणा में उनकी परवरिश की। उनका कहना है कि वह हमेशा से खुशकिस्मत रही है। फिलहाल उनका पूरा ध्यान भारत के लिए विश्व सुंदरी का खिताब जीतने पर है। उन्होंने कहा कि अपने शक्ति प्रोजेक्ट को लेकर वह मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात करेंगी और अपने प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन उनके सामने रखेंगी। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड नहीं, अब उनका लक्ष्य मिस व्लर्ड का ताज जीतना है। इसके लिए वह भरसक प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगी। ताकि महिलाओं को भविष्य में किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। इस मौके पर गांव के सबसे बुजुर्ग रघुबीर मैनेजर, कृष्ण ठोलेदार, संदीप पहलवान, मनोज छिल्लर, बिल्लू, दयाकिशन व परमवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन


- महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को मिस इंडिया ने शुरू की ‘शक्ति परियोजना’
- आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी मिलेगी मानुषी
- अपने प्रोजेक्ट शक्ति की प्रेजेंटेशन भी रखेगी मुख्यमंत्री के सामने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed