फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जिले में पांच हजार लोगों ने किया सामूहिक योग...

जिले में पांच हजार लोगों ने किया सामूहिक योग...

Thu, 22 Jun 2017 02:51 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
जिले में पांच हजार लोगों ने किया सामूहिक योग...
जिले में एक साथ 5000 से ज्यादा साधकों ने किया योग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी/बौंदकलां/बाढड़ा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। दादरी, बाढड़ा और बौंदकलां में आयोजित शिविर में करीब पांच हजार लोगों ने योगाभ्यास किया। योग शिविरों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, युवाओं से लेकर महिलाओं तक अनुलोम-विलोम करते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ताओं ने ताड़ासन, वज्रासन, सर्वांग आसन, भुजंग आसन, कपाल भाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।
दादरी में आयोजित शिविर में जहां करीब 2200 लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई तो बाढड़ा व बौंदकलां में भी अच्छी खासी तादाद नजर आई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने भी योग शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। दादरी की नई अनाज मंडी में आयोजित शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बाढड़ा विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान सुखविंद्र मांढ़ी ने कहा कि चरखी दादरी जिला बनने के बाद पहली बार बड़े स्तर पर यह योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रथम जिला स्तरीय कार्यक्रम में हजारों नागरिकों ने भाग लेकर यह साबित कर दिया है कि योग व प्राणायाम भी हमारे जीवन के अनिवार्य अंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा ने कहा कि योग ही एक ऐसा शारीरिक अभ्यास है, जो हमारे तन और मन दोनों को शुद्ध करता है। जो लोग सुबह उठकर रोजाना योगासन एवं प्राणायाम करते हैं, उन्हें इसका आभास हो जाता है कि उनके जीवन में कितना सुखद परिवर्तन आया है।
इस मौके पर एडीसी सुजान सिंह, रामकिशन शर्मा, सोमबीर सांगवान, जीतराम गुप्ता, देवराज शर्मा, एसडीएम ओमप्रकाश, डॉ. किरण कलकल, डीएसपी सुरेश हुड्डा, राजवती काजला, दयानंद एडवोकेट, तहसीलदार राजकुमार, डॉ. संजीव मड़िया, नगर परिषद सचिव संजय यादव, विजय कुमार, प्राचार्य आरएन यादव, खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप फौगाट, प्रकाश फौगाट, कपूर सिंह राणा, विकास राणा, बिशन सिंह आर्य, डॉ. विक्रम कपिल, सुनील जांगड़ा, इंद्रजीत चाबा, दिनेश शास्त्री, सदाराम जांगड़ा, सुनीता दांगी, मुनेश गोदारा आदि सहित अनेक अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बौंदकलां के एनसीसी कैडेट ने किया योगाभ्यास
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बौंदकलां के एनसीसी कैडेट ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। 11 हरियाणा एनसीसी बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार एनसीसी कैडेट ने योग दिवस पर योग अभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। योग शिविर में कैडेट को दैनिक जीवन में योग के महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी तेजेंद्र सिंह, एनसीसी अधिकारी आदर्श स्कूल कंवर सिंह यादव समेत अनेक कैडेट उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed