{"_id":"60073c298ebc3e32ef0e9b63","slug":"1-87-lakh-rupees-and-revolver-robbed-accused-jhjhar-news-rtk591651177","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.87 लाख रुपये और रिवाल्वर लूट का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.87 लाख रुपये और रिवाल्वर लूट का आरोपी काबू
विज्ञापन
झज्जर। करीब तीन माह पूर्व डीघल गांव के पास से एक कार चालक से 1.87 लाख रुपये, लाइसेंसी रिवाल्वर और सोने की चेन लूटने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रोहतक के मदीना गांव के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने पूछताछ के लिए उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। आरोपी की पहचान परमजीत उर्फ बिट्टू निवासी गांव डीघल के तौर पर की गई।
डीघल पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अमित निवासी डीघल हाल रोहतक ने बताया था कि 6 अक्टूबर 2020 को वह अपने गांव डीघल से रोहतक की ओर अपनी गाड़ी से जा रहा था। रास्ते में एक रिट्ज़ गाड़ी वाले ने उसे इशारा कर रोका। जब वह गाड़ी से नीचे उतरा तो उसने हाथापाई करनी आरंभ कर दी। इसी बीच एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में 3-4 लड़के आए। उन्होंने भी उस पर हमला कर दिया। आरोपी उसका लाइसेंसी पिस्टल, पांच कारतूस, सोने की चेन और एक लाख 87 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना दुजाना में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी डीघल की टीम ने उपरोक्त मामले में वांछित एक आरोपी को गांव मदीना जिला रोहतक के क्षेत्र से काबू किया गया। मामले में इससे पहले भी पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर चुकी है।