फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Improving sex ratio in the district

जिले में सुधर रहा लिंगानुपात

Wed, 02 Oct 2013 12:39 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Wed, 02 Oct 2013 12:39 AM IST
विज्ञापन
Improving sex ratio in the district
कुरुक्षेत्र जिला उपायुक्त निखिल गजराज ने कहा है कि सामाजिक बुराइयों को केवल मात्र कानून के सहारे खत्म नहीं किया जा सकता। इसके लिए समाज के लोगों विशेषकर महिलाओं को बीड़ा उठाना होगा। ऐसा करने के लिए समाज के असरदार लोगों की भागीदरी भी जरूरी है।
विज्ञापन


गजराज मंगलवार को जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी द्वारा संचालित जयराम गर्ल्स कॉलेज लोहार माजरा में जिला प्रशासन की ओर से कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन शिव कुमार ने बताया कि प्रशासन तथा लोगों की भागीदारी के चलते लड़के और लड़कियों के बीच का अनुपात ठीक होने लगा है, जो अब एक हजार लड़कों के पीछे 877 लड़कियों का हो गया है, जबकि इससे पहले जिला में लड़के और लड़कियों के बीच का अंतर एक हजार के पीछे 800 से भी कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि देश और समाज के विकास और उत्थान के लिए आर्थिक और सामाजिक पहलू बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। आर्थिक दृष्टि से तो हरियाणा प्रदेश हर क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में खड़ा है, लेकिन सामाजिक क्षेत्र की तड़प चिंतन का विषय है। कन्या भ्रूण हत्या जैसा अभिशाप लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा है।

सरकार, प्रशासन, समाजसेवी संस्थाओं और ऐच्छिक संगठनों के सहयोग से लड़के और लड़कियों के बीच बिगड़ते संतुलन को संतुलित करने में कुछ सफलता अवश्य मिली है लेकिन फिर भी ये आंकड़े निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे हैं।

कॉलेज की लड़कियों सुरभी ने गर्भ में बेटी करे पुकार, मुझे भी दो जीने का अधिकार.., कुमारी रूमस ने मनै गर्भ में मत मरवारै री, दुनिया में मनै आवण दे, मत गगन का तारा बनावै री, मनै धरती पै नाम चमकावण दे... इत्यादि हरियाणवी अंदाज में हृदयस्पर्शी कविताएं पेश की। कुमारी काजल, कुमारी शिलवी सहित स्कूली छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या विषय पर आधारित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की।


इस मौके पर शिक्षण संस्थान लोहार माजरा के निदेशक एसएन गुप्ता, डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शीला बठला, केसरी देवी लोहिया पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ. सविता सूदन, केके शर्मा, मधु भाटिया, श्रवण गुप्ता, केके गर्ग सहित कॉलेज के अध्यापक एवं प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed