फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Home Minister Vij said - will soon introduce law on Love Jihad in Haryana Vidhan Sabha

Haryana: गृह मंत्री विज बोले- विधानसभा में जल्द पेश करेंगे लव जिहाद पर कानून, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Mon, 12 Dec 2022 10:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 10:28 PM IST
सार

गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी के ट्वीट पर भी पलटवार किया और बोले कि बेरोजगारी के लिए पूर्व में दशकों तक शासन करने वाले जिम्मेदार है। पत्रकारों से बातचीत में गृहमंत्री ने उक्त बातें कही। 

विज्ञापन
Home Minister Vij said - will soon introduce law on Love Jihad in Haryana Vidhan Sabha
अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि लव जिहाद पर कानून बन चुका है और इसके नियम बनाए जा रहे हैं। जल्द ही इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में सोमवार को गृहमंत्री ने उक्त जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरकोका (हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) पर केंद्र ने पूर्व में कुछ आब्जेक्शन लगाकर वापस भेजा था मगर इन आपत्तियों को सही कर अब इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा। वहीं गृह मंत्री विज ने राहुल गांधी की ओर से युवाओं की बेरोजगारी को लेकर किए गए ट्वीट पर पलटवार करते हुए सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व में 50-60 साल देश पर जिन्होंने राज किया है, उन्होंने भावी-पीढ़ियों के बारे क्यों नहीं सोचा। क्यों देश को मुफ्तखोरी की योजनाओं में डाला। पहले उन्हें यह सोचना चाहिए फिर कुछ कहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपरेशन क्लीन में काफी मात्रा में अवैध सामान बरामद 
पंजाब में राकेट लांचर से हमले के मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम हमेशा अलर्ट पर रहते हैं और समय-समय पर अभियान भी चलाते हैं। कुछ दिन पहले ही हरियाणा में आपरेशन क्लीन चलाया गया, जिसमें काफी मात्रा में कैप्सूल, हथियार व अन्य आपराधिक सामान बरामद किया गया है। समय-समय पर ऐसे अभियान चलाते हैं जिससे हमारी पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर रहती है।

राहुल की यात्रा के लिए सुरक्षा के करेंगे इंतजाम
गृहमंत्री विज ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा में प्रवेश पर सुरक्षा की दृष्टि से जो करना है वह सभी इंतजाम किए जाएंगे और उनका हमारे प्रदेश में स्वागत है।

हरियाणा में भाजपा मजबूत 
गृहमंत्री अनिल विज ने हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर कहा कि हरियाणा में भाजपा बहुत मजबूत है और सरकार बेहतरीन काम कर रही है। हरियाणा में भाजपा भी गुजरात में आए चुनाव परिणामों को रिपीट करेगी।

अंबाला रेंज के पुलिस कर्मियों की प्रमोशन का मसला जल्द हल होगा 
अंबाला रेंज के पुलिस कर्मियों की प्रमोशन के मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह बहुत बड़ा मामला है कि अंबाला रेंज के पुलिस कर्मी प्रमोशन में बहुत पीछे रह गए हैं। अंबाला का भर्ती हुआ और उसी तारीख का गुरुग्राम का भर्ती हुआ पुलिस कर्मी इंस्पेक्टर बन गया और अंबाला का हवलदार ही है। विज ने कहा कि इस मसले को हल किया जायेगा।


किसानों की मांग पर सरकार गंभीरता से कर रही विचार
सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन को लेकर विज ने कहा कि अपनी आवाज उठाने व आंदोलन करने का सभी को हक है। किसान सरकार के सामने अपनी बात रख रहे हैं और सरकार भी गंभीरता से विचार-विमर्श कर रही है। वहीं, गत दिनों किसान नेता गृहमंत्री अनिल विज से भी मिले थे जिस पर विज ने कहा कि किसान अपने पर दर्ज केसों को वापस लेने की मांग को लेकर आए थे, ज्यादातर केस वापस ले लिए गए हैं और इस पर किसान नेता सहमत होकर वापस चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed