फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Young woman accused of dragging a person for 100 meters in a Scorpio denied bail for the second time.

Hisar News: स्कॉर्पियो से 100 मीटर घसीटने की आरोपी युवती को दूसरी बार भी जमानत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Young woman accused of dragging a person for 100 meters in a Scorpio denied bail for the second time.
हिसार। डाबड़ा चौक के पास स्कॉर्पियो से दो बाइक सवारों को टक्कर मारने और हादसे के बाद उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटने की आरोपी 23 वर्षीय पारुल को अदालत से दूसरी बार भी राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुनीत सहगल की अदालत ने उसकी दूसरी नियमित जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

अदालत ने मामले के तथ्यों को गंभीर मानते हुए कहा कि प्रथमदृष्टया यह मामला केवल वाहन चलाने में लापरवाही तक सीमित नहीं लगता। पुलिस के अनुसार इसी साल 14 मई को डाबड़ा चौक के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो मोटरसाइकिलों को पीछे से टक्कर मारी थी। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार स्कॉर्पियो के साथ करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए गए। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। इस कारण मामले में हिट एंड रन का पहलू भी सामने आया।
विज्ञापन

हादसे में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र ने उपचार के दौरान 22 मई को दम तोड़ दिया। सचिन के भाई जयप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने डाबड़ा चौक के पास दोनों मोटरसाइकिलों को पीछे से टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से मिली थी स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट और ग्रिल
डाबड़ा चौक के पास हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां से दो क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों के अलावा स्कॉर्पियो की टूटी नंबर प्लेट, महिंद्रा का लोगो और क्षतिग्रस्त ग्रिल बरामद हुई। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन मालिक से पूछताछ की और पारुल को चालक के तौर पर चिह्नित किया। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज जुटाए, वाहनों की जांच कराई और कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी हासिल किए। जांच के बाद पारुल को 19 मई को गिरफ्तार किया गया। उस पर बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने का भी आरोप है।

पहली जमानत 30 मई को खारिज, हाईकोर्ट से अर्जी वापस
दूसरी नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि पारुल शहर की रहने वाली है और मामले की जांच पूरी हो चुकी है, इसलिए उसे जमानत दी जानी चाहिए। पुलिस और शिकायतकर्ता पक्ष ने जमानत का विरोध किया। पारुल की पहली नियमित जमानत अर्जी 30 मई को इसी अदालत ने खारिज कर दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट में दायर जमानत अर्जी 16 जून को वापस ले ली गई थी। अब अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुनीत सहगल की अदालत ने दूसरी नियमित जमानत अर्जी भी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed