{"_id":"6366b213ed022a11fb353117","slug":"young-man-stabbed-with-scissors-death-case-registered-in-dispute-over-haircut-number-hisar-news-hsr6463231137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल कटवाने को लेकर हुए विवाद में युवक की कैंची घोप की हत्या, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल कटवाने को लेकर हुए विवाद में युवक की कैंची घोप की हत्या, केस दर्ज
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। गांव पेटवाड़ में बाल कटवाने को लेकर हुए झगड़े में युवक दिनेश (20) की कैंची घोंपकर हत्या कर दी गई। दिनेश पिछले कई महीने से सीईटी की तैयारी कर रहा था। रविवार को कैथल में उसका पेपर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भेज दिया है। मृतक के चचेरे भाई पेटवाड़ निवासी अमित के बयान पर पुलिस ने दीपा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।
अमित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका चचेरा भाई दिनेश गांव की बड़ी चौपाल के पास सैलून में बाल कटवाने के लिए गया था। दोपहर करीब 12.30 बजे उसको सूचना मिली कि उसके चचेरे भाई दिनेश को किसी ने पेट में कैंची घोंप दी। युवक दिनेश थुराना निवासी सुनील की दुकान पर लहूलुहान पड़ा हुआ है। दुकानदार सुनील ने उन्हें बताया कि दिनेश व दीपा का बाल कटवाने के नंबर को लेकर आपस में झगड़ा हो गया था। दीपा ने दुकान में रखी बाल काटने वाली कैंची उठाकर दिनेश के पेट में घोंप दी, जिसके बाद दिनेश लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर वह उसे इलाज के लिए नारनौंद के सामान्य अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नारनौंद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया, जहां रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
घर का बुझ गया चिराग
दिनेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। पिता खेती बाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। माता गृहिणी है। दिनेश का रविवार को सीईटी का कैथल में पेपर था। 12वीं कक्षा पास करने के बाद वो पिछले काफी समय से वह नारनौंद के कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रहा था।
विज्ञापन
गांव पेटवाड़ से कुछ लोग एक युवक को अस्पताल लेकर आए थे। वह युवक मृत हालत में था। पोस्टमार्टम के लिए उसके शव को हांसी के सामान्य अस्पताल भेज दिया है।
डॉक्टर अच्छेच, उपमंडल अस्पताल, नारनौंद
मृतक के चचेरे भाई अमित के बयान पर आरोपी दीपा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
चंद्रभान, थाना प्रभारी नारनौंद।