फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   young man found dead in hotel room

होटल के कमरे में मृत मिला युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
young man found dead in hotel room
हिसार। शहर थाने से कुछ दूर स्थित एक होटल के कमरे में शाम करीब साढ़े 6 बजे बड़वाली ढाणी निवासी 22 वर्षीय प्रशांत का शव मिला। सूचना मिलते ही डीएसपी जोगिंद्र शर्मा, शहर थाना पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव के पास चार गोलियों से भरी सल्फास की डिब्बी और एक कोल्डड्रिंक की बोतल मिली है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि प्रशांत होटल में बुधवार सुबह करीब सवा 11 बजे आया था, उसने 700 रुपये में कमरा बुक किया था। होटल के कर्मचारी सुनील ने बताया कि प्रशांत ने शाम करीब साढ़े 6 बजे कमरा खाली करने की बात कही थी। जब वह शाम को कमरे में गया तो प्रशांत उल्टा लेटा हुआ था और शरीर ठंडा पड़ा था। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। प्रशांत राजगुरु मार्केट में एक जूते की दुकान पर नौकरी करता था। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

दुकान पर उसके साथ काम करने वाले विनोद ने बताया कि प्रशांत ने बुधवार सुबह दुकान की छत पर जाकर अपना फोन तोड़ा और उसके बाद घर के लिए निकल गया था। विनोद ने बताया कि सुनील शेयर मार्केट एप पर रुपये लगाता था। उसने बताया कि शेयर मार्केट में प्रशांत को 18 हजार का नुकसान हुआ था। पुलिस ने बताया कि प्रशांत की एक बहन है, जिसकी शादी एक महीने पहले शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed