फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   young man expire in accident

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

Wed, 23 Jun 2021 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
young man expire in accident
बास (हिसार)। गांव भाटोल जाटान में एक ड्रेन में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। भाटोल जाटान निवासी भूपेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा 19 वर्षीय अरविंद मंगलवार को खेत में पानी लगा रहा था। वह बुधवार सुबह करीब 4 बजे खेत से घर के लिए ट्रैक्टर लेकर चला था। जब वह कच्चे रास्ते में घर आ रहा था तो रास्ते में एक ड्रेन में उसका ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया और ड्रेन में पानी होने के कारण वह पानी मे डूब गया था। सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे तो अरविंद ट्रैक्टर के नीचे दबा हुआ था। उसको ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर इलाज के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed