फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Young man dies after getting an electric shock from the cooler; he got married a year and a half ago, his wife is pregnant

Hisar News: कूलर से करंट लगने से युवक की मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, गर्भवती है पत्नी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Young man dies after getting an electric shock from the cooler; he got married a year and a half ago, his wife is pregnant
घिराय। गांव सुलखनी में रविवार देर रात करीब 11:30 बजे घर में मिट्टी डालने के दौरान कूलर से करंट लगने से 23 वर्षीय वीरेंद्र की मौत हो गई। हादसे के समय वीरेंद्र ने पैरों में चप्पल नहीं पहन रखी थी। परिजनों के अनुसार, इसी वजह से अर्थ मिलने पर वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

परिवार के सदस्य कर्मपाल ने बताया कि वीरेंद्र रविवार रात घर में मिट्टी डालने का काम कर रहा था। इसी दौरान कूलर में अचानक करंट दौड़ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, वीरेंद्र की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। जवान बेटे की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा है। वीरेंद्र ट्रांसपोर्ट के काम से जुड़ा था और ट्रक चालक के रूप में कार्य करता था। ग्रामीणों के अनुसार, वह मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक था। उसकी मौत से परिवार के साथ दोस्तों और ग्रामीणों में भी शोक है। सोमवार दोपहर गांव के श्मशान घाट में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed