{"_id":"65c90892c19932e3ed0a1b37","slug":"young-man-committed-suicide-by-consuming-poison-hisar-news-c-21-hsr1005-319294-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गली से गुजरते समय युवती के परिजन मारते थे ताना, युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गली से गुजरते समय युवती के परिजन मारते थे ताना, युवक ने जहर खाकर दी जान
Sun, 11 Feb 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। चरखी दादरी के जीतपुरा गांव के रहने वाले 21 साल के दीपक ने पड़ोस में रहने वाली युवती के परिजनों के तानों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहर पीने के बाद उसने पिता को फोन कर मामले की सूचना दी। इसके बाद परिजन बाढड़ा पहुंचे और उपचार के लिए युवक को हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर आए। देर रात एक बजे उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने दीपक के बयान पर चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
2022 में दर्ज करवाया था केस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जीतपुरा गांव के रहने वाले रघुबीर का बेटा दीपक खेतीबाड़ी का काम करता था। 2022 में गांव की रहने वाली एक युवती ने दीपक पर छेड़छाड़ और एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज करवाया था। मामला अदालत में विचाराधीन है। केस दर्ज करवाने के बाद युवती के परिजन दीपक और उसके परिवार पर ताने कसते थे। इसी से परेशान होकर दीपक का परिवार हिसार में रहने लगा। बाद में गांव में रहने वाले दीपक के कुनबे के लोगों ने उन पर गांव वापस आने का दबाव बनाया। उसके बाद 6 महीने पहले ही परिवार दोबारा से गांव में रहने लगा। 9 फरवरी को उक्त युवती के परिजनों ने दीपक के खिलाफ एससीएसटी एक्ट का एक और केस दर्ज करवा दिया। मामले की जांच डीएसपी कर रहे है। केस दर्ज करवाने के बाद दोबारा से युवती के परिजन दीपक और उसके परिवार पर ताने कसने लगे।
फोन पर दी जानकारी
परिजनों ने बताया कि शनिवार को दीपक बाढड़ा जाने की बात कह कर घर से निकला था। शाम करीब पांच बजे उसने फोन कर बताया कि युवती के परिजनों से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। पता चलने पर परिजन बाढड़ा पहुंचे और उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। देर रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
चार पर केस दर्ज
उपचार के दौरान दीपक ने पुलिस को बयान दिए थे। उसके बयान के आधार पर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति उसकी पत्नी, दो बेटी और भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
एएसआई नरेंद्र कुमार, बाढड़ा पुलिस थाना