{"_id":"66a349ef5b9305217e043ffa","slug":"young-farmer-died-due-to-electric-shock-in-field-in-hansi-deceased-had-gone-to-irrigate-paddy-crop-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hansi: खेत में करंट लगने से युवा किसान की मौत, धान की फसल में पानी लगाने गया था मृतक; मोटर चलाने पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hansi: खेत में करंट लगने से युवा किसान की मौत, धान की फसल में पानी लगाने गया था मृतक; मोटर चलाने पर हुआ हादसा
Fri, 26 Jul 2024 12:32 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:32 PM IST
सार
मृतक के बड़े भाई अनूप ने बताया कि उसका छोटा भाई सुमित की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। रात 7:30 बजे खेत के लिए आए थे। हमने खेत पर आकर देखा तो वह मृत थे। सिंचाई के लिए ट्यूबवेल का तार लगा रहे थे।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हांसी में खेत की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल का तार लगाते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई। किसान जब बहुत देर तक घर नहीं लौटा तो परिजन खेत में पहुंचे। जहां किसान की मौत हो चुकी थी। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक हॉस्पिटल भेजा है। किसान की मौत से पत्नी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। करंट लगने से किसान की मौत होने की पूरी घटना सदर थाना क्षेत्र के गांव सिसाय की है।
विज्ञापन
गांव सिसाय बोलान निवासी सुमित का गांव सिसाय के पास खेत है। 34 वर्षीय सुमित ने धान की फसल लगा रखी है। आपको बता दें कि वीरवार रात 7:30 बजे सुमित खेत पर धान की सिंचाई के लिए घर से गया था। जानकारी के अनुसार खेत की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल का तार लगाते समय करंट लगने से उसकी मौत हुई है। जब किसान काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खेत पर पहुंचे और देखा कि खेत में सुमित अचेत पड़ा है, जब तक परिजन कुछ करते उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मौत की खबर परिजनों को मिली तो वह भी खेत पर पहुंच गए, खेत पर किसान के शव को देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक हॉस्पिटल भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के बड़े भाई अनूप ने बताया कि उसका छोटा भाई सुमित की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। रात 7:30 बजे खेत के लिए आए थे। हमने खेत पर आकर देखा तो वह मृत थे। सिंचाई के लिए ट्यूबवेल का तार लगा रहे थे। इसी दौरान तार टूटकर खेत में गिरा था। मृतक सुमित की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वहीं पुलिस ने मृतक परिजनों के बयान पर इफ्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।