{"_id":"68e0f6c39fb1428736050bac","slug":"young-boy-murder-in-hisar-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर किया हमला, 14 बार चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर किया हमला, 14 बार चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
Sat, 04 Oct 2025 03:58 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर हिसार
माई सिटी रिपोर्टर हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 04 Oct 2025 03:58 PM IST
सार
हिसार में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार युवकों ने 14 बार चाकू से गोदकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
रानू सैनी, मृतक युवक
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पुरानी सब्जी मंडी पुल के पास दो बदमाशों ने दुकान के अंदर घुसकर युवक पर14 बार चाकुओं से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। युवक पर चाकुओं से हमले का पूरा घटनाक्रम दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया।
विज्ञापन
हमलावरों ने युवक को गोली मारने के लिए पिस्टल भी चलाई लेकिन पिस्टल नहीं चली। सब्जी मंडी चौक के पास किराना की दुकान चलाने वाले हिमांशु ने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे खाना खाने दुकान से घर गया था। उस समय मेरे पिता दुकान संभाल रहे थे। दुकान पर काम करने वाला लड़का रानू सैनी दुकान के बाहर बिस्कुट खा रहा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने रानू सैनी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमलावरों ने 14 बार चाकू से हमला किया। हमलावरों में एक युवक के पास पिस्टल थी। उसने पिस्टल से रानू सैनी को गोली भी मारने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल लोड नहीं हुई। हमलावरों के जाने के बाद युवक घायल हालत में बाहर आया। रानू को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं। अभी आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की बाइक की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस को सब्जी मंडी पुल के पास से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक मनीष ने बताया कि चार युवक बाइक पर आए थे। युवक को चाकू मारकर चले गए। मैं रानू को जानता हूं। हत्यारे गोली मारने के इरादे से आए थे, पिस्टल नहीं चली तो चाकू मारकर हत्या की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन