फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Yoga marathon will be held on 19th June, pilot rehearsal will be held on 20th June

Hisar News: योग मैराथन 19 जून को, 20 को होगी पायलट रिहर्सल

Fri, 06 Jun 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 06 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Yoga marathon will be held on 19th June, pilot rehearsal will be held on 20th June
 वीसी के दौरान उपस्थित अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्घा। 
हिसार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्रम 21 जून को महावीर स्टेडियम में होगा। समारोह के लिए अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने बताया कि सरकारी विभागों, ग्राम पंचायतों, सामाजिक और धार्मिक संगठन योगाभ्यास में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. धर्मपाल पूनिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय आयोजन किए जाएंगे। 19 जून को योग मैराथन, 20 जून को पायलट रिहर्सल और 21 जून को मुख्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. पूनिया ने बताया कि योग मैराथन का आयोजन सुबह किया जाएगा, जिसमें जिले के युवाओं, छात्रों, खेल प्रेमियों और नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। यह मैराथन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देगी। 20 जून को पायलट रिहर्सल में पूरे कार्यक्रम की पूर्व तैयारी की जाएगी। रिहर्सल के दौरान सभी व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी ताकि 21 जून को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नगर निगम को स्टेडियम परिसर की सफाई व्यवस्था, जनस्वास्थ्य विभाग को पानी की सुविधा, सिविल अस्पताल को को एंबुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा, डीएचबीवीएन को बिजली आपूर्ति तथा पुलिस विभाग को यातायात और पार्किंग की व्यवस्था सौंप दी गई है।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों की सुविधा के लिए स्टेडियम में उचित बैरिकेडिंग, बैठने की व्यवस्था, पानी की उपलब्धता, ध्वनि प्रणाली और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्धा ने कहा कि योग को हमारे जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। यह कार्यक्रम केवल एक दिवस का आयोजन न रहकर एक प्रेरणा बनें, ताकि आमजन प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करें।


इस अवसर पर हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल, बरवाला एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश बेनीवाल, हांसी एसडीएम राजेश खोथ, नारनौंद एसडीएम मोहित मेहराणा, जिला परिषद सीईओ हरबीर सिंह, जीएम रोडवेज डॉ मंगल सेन, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल सिंह, डीएफएससी अमित शेखावत, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह, जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed