फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Yellow and Orange alert in Haryana: Western disturbance will be active from tonight

हरियाणा में येलो और ऑरेंज अलर्ट: रात से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 5-8 अक्टूबर तक बारिश-ओलावृष्टि की संभावना

Sat, 04 Oct 2025 09:00 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 04 Oct 2025 09:00 AM IST
सार

सिरसा में शनिवार सुबह अचानक घनी धुंध छा गई, जिससे दृश्यता 20 मीटर तक सीमित हो गई। स्थानीय लोग इस अप्रत्याशित धुंध से हैरान हैं, क्योंकि सितंबर-अक्टूबर में इतनी जल्दी धुंध की उम्मीद नहीं थी।

विज्ञापन
Yellow and Orange alert in Haryana: Western disturbance will be active from tonight
हरियाणा में बदलेगा मौसम - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में मौसम फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार रात से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की चेतावनी दी है, जिसके असर से 5 से 8 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार रात से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मौजूदा कम दबाव के क्षेत्रों से इस विक्षोभ को भरपूर नमी मिलेगी, जिसके चलते गरज-चमक के साथ बादल बनेंगे। 5 अक्टूबर की अलसुबह से बारिश शुरू हो सकती है, जो 8 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस दौरान कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
विज्ञापन


सिरसा में धुंध ने बढ़ाई चिंता
सिरसा में शनिवार सुबह अचानक घनी धुंध छा गई, जिससे दृश्यता 20 मीटर तक सीमित हो गई। स्थानीय लोग इस अप्रत्याशित धुंध से हैरान हैं, क्योंकि सितंबर-अक्टूबर में इतनी जल्दी धुंध की उम्मीद नहीं थी। कुछ लोगों ने इसे स्मॉग बताया, क्योंकि खेतों में बाजरा कटाई के बाद बचे कचरे को जलाने से धुआं फैला। रात में तापमान कम होने से यह धुआं स्मॉग की परत में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed