फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   X-ray machine has been lying broken in the civil hospital for four years

Hisar News: नागरिक अस्पताल में चार साल से खराब पड़ी है एक्सरे मशीन

Mon, 30 Sep 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 30 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine has been lying broken in the civil hospital for four years
नागरिक अस्पताल में छोटी व बड़ी एक्सरे मशीनें
हांसी। शहर के नागरिक अस्पताल में एक एक्सरे मशीन चार साल से खराब पड़ी है। मजबूरी में स्टाफ को छोटी एक्सरे मशीन से ही क्षमता से ज्यादा एक्सरे करने पड़ रहे हैं। स्टाफ की मानें तो क्षमता से अधिक काम लेने पर छोटी एक्सरे मशीन की ट्यूब हेड फटने का खतरा बना रहता है, जिससे मरीजों के साथ स्टाफ को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि नागरिक अस्पताल में दो एक्सरे मशीन हैं। दोनों मशीनें करीब 15 वर्ष पुरानी हैं। चार साल पहले 300 एमए की बड़ी एक्सरे मशीन खराब हो गई थी, जो आज तक ठीक नहीं करवाई गई। अब 100 एमए एक्सरे मशीन से ही काम चलाया जा रहा है। हालांकि नागरिक अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि उन्हें 500 एमए एक्सरे मशीन की जरूरत है। इसे लेकर वह कई बार उच्च अधिकारियों को पत्र भी लिख चुके हैं।
विज्ञापन

----------------

छोटी मशीन से किए जा रहे प्रतिदिन 40-50 एक्सरे

नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 40 एक्सरे किए जाते हैं चूंकि बड़ी मशीन खराब है तो छोटी मशीन से ही एक्सरे किए जा रहे हैं। हालांकि इस मशीन की क्षमता इतनी नहीं है। क्षमता से ज्यादा एक्सरे करने के कारण हर समय मशीन की ट्यूब हेड फटने का खतरा रहता है। इसके अलावा यह मशीन काफी पुरानी है, जिस कारण से यह अनियंत्रित रेडियो विकिरण भी छोड़ती है जो मरीजों के साथ-साथ स्टाफ के लिए भी खतरनाक है। एईआरबी (एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड) के नियमों पर भी ये मशीनें खरी नहीं उतरतीं। ऐसे में इन पुरानी एक्सरे मशीन से मरीजों की जांच कर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

असुरक्षित रेडियोलॉजी कक्ष से खतरा


नागरिक अस्पताल के ग्रांउड फ्लोर पर स्थित रेडियोलॉजी विभाग में रेडियो विकिरणों से बचाव के लिए किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है। नियमों के अनुसार अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग के कमरों की दीवारों पर एक विशेष धातु की परत अनिवार्य रूप से लगानी होती है, ताकि घातक विकिरणें बाहर नुकसान न पहुंचाए।



------------

नई एक्सरे मशीन लगाने के लिए कई बार डिमांड भेजी जा चुकी है। वर्तमान में हमारे पास दो मशीनें हैं, जिसमें से 300 एमए की मशीन खराब पड़ी हुई है जबकि 100 एमए की छोटी मशीन से काम चलाना पड़ रहा है। हमने 500 एमए मशीन की डिमांड की हुई है। -डॉ. जसवंत कुमार, रेडियोलॉजिस्ट, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed