फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wrestling Mahadangal will be organized in Jind on 18th February: Ajay Mirchpur

18 फरवरी को जींद में करवाया जाएगा कुश्ती का महादंगल : अजय मिर्चपुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Wrestling Mahadangal will be organized in Jind on 18th February: Ajay Mirchpur
 कुश्ती दंगल की जानकारी देते पहलवान अजय और अन्य।
नारनौंद (हिसार)। हमें युवाओं को नशे से दूर रखने लिए उन्हें खेल के मैदान पर लाना होगा। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर की मुहिम से जुड़कर 18 फरवरी को जींद में कुश्ती का महादंगल करवाया जाएगा। जिसमें देश के नामी पहलवान हिस्सा लेंगे। उक्त बात शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती एकेडमी के संचालक पहलवान अजय मिर्चपुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे।
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रदेश के इंचार्ज चरण सिंह ने बताया कि श्री श्री रविशंकर 18 फरवरी को जींद में ''''नस्ल बचाओ और फसल बचाओ'''' अभियान के तहत कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वो प्रदेश भर की खापों के प्रतिनिधियों से मिलकर इस मुहिम को और आगे ले जाने का आह्वान करेंगे। पहलवान अजय मिर्चपुर ने बताया कि इस दौरान इनामी कुश्तियां का भी आयोजन करवाया जाएगा। जिसमें श्री श्री केसरी टाइटल में 85 किलोग्राम भारवर्ग से ज्यादा के पहलवानों के लिए पहला इनाम एक लाख रुपये रखा गया है। श्री श्री कुमार टाइटल के लिए पहला इनाम 41 हजार रुपये रहेगा। श्री श्री अभिमन्यु टाइटल के लिए पहला इनाम 25 हजार रुपये दिया जाएगा। लड़कियों में श्री श्री केसरी टाइटल के लिए पहला इनाम 25 हजार रुपये होगा। श्री श्री बाल केसरी ओपन वेट अंडर 17 वर्षीय में पहला इनाम 15 हजार रुपये दिया जाएगा। इस खेल महाकुंभ में अर्जुन अवॉर्डी, द्रोणाचार्य अवाॅर्डी सहित देश भर के नामी पहलवान हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed