फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wrestlers Radhika and Harshita selected for Senior Asian Championship

Hisar News: सीनियर एशियन चैंपियनशिप के लिए पहलवान राधिका व हर्षिता का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers Radhika and Harshita selected for Senior Asian Championship
हिसार। सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पहलवान राधिका और हर्षिता का चयन किया गया है। इसको लेकर सोमवार को एनआईएस (नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स) पटियाला में ट्रायल लिए गए थे। अब दोनों पहलवान कीर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 11 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक होने वाली चैंपियनशिप में दाव-पेंच दिखाएगी।
विज्ञापन

पहलवान राधिका और हर्षिता साई में कोच राजेश नांदल के पास पिछले कई साल से अभ्यास कर रही हैं। कोच राजेश नांदल ने बताया कि फाइनल में राधिका रेलवे की निशा से 9-6 से हार गई थी। इसी प्रकार हर्षिता ने उमरा की मंजू को 8-4 से हराया। अब दोनों पहलवान एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में दमखम दिखाती नजर आएगी। इससे पहले भी दोनों बेटियां पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। राधिका ने 68 किलोग्राम तो हर्षिता ने 72 किलोग्राम भारवर्ग में ट्रायल दिए थे। राधिका ने 2022 में सीनियर एशिया चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था। इसी प्रकार पिछले साल अंडर-23 एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

यूथ बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में निर्झरा ने जीता रजत पदक
यूरोप के मोंटेनेग्रो में तीन मार्च से 11 मार्च तक हुए यूथ बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में निर्झरा ने रजत पदक हासिल किया है। वह साई में दो साल से अभ्यास कर रही है। निर्झरा मूलरूप से राजस्थान के गंगानगर की रहने वाली है। मगर पिछले दो साल से साई में अभ्यास कर रही है। इस कप में निर्झरा ने 81 से ऊपर किलोग्राम भारवर्ग में पदक हासिल किया है। निर्झरा राष्ट्रीय स्तर पर हैंडबाल भी खेल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed