फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wrestler Tanu Sharma won bronze medal in Khelo India University Games

Hisar News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पहलवान तनु शर्मा ने जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Tanu Sharma won bronze medal in Khelo India University Games
कांस्य पदक के साथ तनु शर्मा। 
हिसार। नागालैंड के कोहिमा में हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भकलाना की पहलवान तनु शर्मा ने कांस्य पदक जीता है। छह साल से कुश्ती का अभ्यास कर रही तनु सेमीफाइनल में फतेहाबाद की वर्षा से 5-4 से हार गई और उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वह सिसाय में अल्टीयस पब्लिक स्कूल व कुश्ती एकेडमी में कोच संजय सिहाग के पास प्रशिक्षण ले रही है। एकेडमी पहुंचने पर तनु का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, कि छह साल पहले तनु चाचा नरेंद्र के द्वारा प्रोत्साहित करने पर मैट पर उतरी थी। उसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कड़ी मेहनत की। वह सुबह-शाम पांच से छह घंटे अभ्यास कर रही है। कोच संजय सिहाग ने बताया कि इससे पहले भी तनु कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। तनु ने 69 किलोग्राम भारवर्ग में पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

ये रही तनु की उपलब्धियां
- अंडर-17 ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में कांस्य पदक
- अंडर-17 सेकंड फज ऑफ वूमन रेसलिंग चैपियनशिप में कांस्य पदक
- अंडर-17 ग्रेंड प्रिक्स कंपीटिशन में कांस्य पदक
- अंडर- 18 खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कांस्य पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed