फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   World Rabies Day special: Dogs become dangerous, making 200 people victims every month.

विश्व रेबीज दिवस विशेष : कुत्ते बने खूंखार, हर माह 200 लोगो को बना रहे शिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
World Rabies Day special: Dogs become dangerous, making 200 people victims every month.
खूंखार कुत्ता
दीपिका लोहचब
विज्ञापन

हिसार। जिले में आवारा और पालतू कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। हर महीने 200 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में हर माह बिल्ली, बंदर, चूहे आदि के काटने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे लोगों को रेबीज का टीका लगाया जाता है। आंकड़ों की बात करें तो जनवरी से अगस्त तक 1807 लोगों को कुत्ते और अन्य जानवरों ने काटा है। पिछले साल अगस्त माह तक 1194 लोग शिकार बने थे। कुत्ते के काटने के बाद अगर समय पर रेबीज का टीका नहीं लगवाया जाता तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। वहीं विशेषज्ञ का कहना है कि कुत्ते गर्दन और पांव पर ज्यादा काटते हैं।
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अजीत लाठर ने बताया की कुत्ता, बिल्ली, चूहा, बंदर के काटने पर रेबीज का टीका लगाया जाता है। जानवरों के काटने पर पीड़ित को 5 टीके अंतराल पर लगाए जाते हैं। पहला टीका काटने पर उसी समय लगाया जाता है, दूसरा टीका तीन दिन के बाद, तीसरा टीका सातवें दिन, चौथा टीका 14वें दिन व पांचवां टीका 28वें दिन लगवाना होता है। संवाद
विज्ञापन



2022 का आंकड़ा
माह कुत्ता चूहे बिल्ली बंदर
जनवरी 118 00 01 00
फरवरी 100 00 02 00
मार्च 176 00 03 06
अप्रैल 140 00 00 07
मई 139 00 00 02
जून 111 02 06 08
जुलाई 180 00 00 04
अगस्त 177 02 03 09
सिंतबर 163 02 02 10

अक्तूबर 158 03 02 01
नवंबर 113 00 02 04
दिंसबर 147 00 02 03
2023 जनवरी से अगस्त तक
माह कुत्ता चूहे बिल्ली बंदर
जनवरी 220 0 5 6
फरवरी 231 0 2 11
मार्च 226 0 2 7
अप्रैल 240 0 3 5
मई 200 0 0 8
जून 198 0 10 13
जुलाई 180 5 0 10
अगस्त 219 0 0 6
केस 1
कुत्ते के काटने से 3 साल तक के बच्चे की हुई थी मौत
गोरछी गांव में 28 मार्च को कुत्ते के काटने से तीन साल के बच्चे की मौत हुई थी। मूलरूप से उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के पंचगुमाई गांव के रहने वाले अमर सिंह ने बताया था कि उसका परिवार गोरछी गांव के एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। उनके बेटे को खेलते समय कुत्ते ने काट लिया था। उसके बाद गांव के एक झोलाछाप चिकित्सक से उपचार करवाया था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
आटा लेने जा रही बुजुर्ग काे कुत्ते ने काटा था
तेजा मार्केट में रहने वाला 60 वर्षीय बलवीर कौर को 30 जून को दोपहर बाद पिटबुल कुत्ते ने काट लिया था। महिला ढंढूर गांव स्थित एक दुकान से आटा लेने जा रही थी। जब गांव में एक गोदाम के नजदीक पहुंची तो अचानक पीछे से पालतू पिटबुल ने उसका पांव पकड़ लिया। बुजुर्ग ने अपना पांव छुड़वाने के लिए काफी देर तक प्रयास किया लेकिन पांव छुड़ा नहीं पाई। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए आए और पांव छुड़वाया। खून ज्यादा बहने के कारण बुजुर्ग बेहोश हो गई थी। लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।

बुजुर्ग महिला को काटने वाले पिटबुल कुत्ते का मालिक गिरफ्तार

ढंढ़ूर गांव के पास पिटबुल नस्ल के कुत्ते द्वारा 60 साल की बलबीर कौर को काटकर बुरी तरह घायल करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने कुत्ते के मालिक फूड सप्लाई इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई थी।

पुलिस को दी शिकायत में सिरसा रोड स्थित तेजा मार्किट में रहने वाली बलबीर कौर ने बताया था कि वह 30 जून की दोपहर को ढंढ़ूर गांव स्थित कार्यालय में राशन कार्ड संबंधी काम के लिए जा रही थी। जब एक गोदाम के पास पहुंची तो अचानक कुत्ते ने पीछे से पांव पर काट लिया। करीब सात मिनट तक महिला कुत्ते से खुद को छुड़वाने का प्रयास करती रही। यहां तक कि वह बेहोश होने को थी। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया था। मोहल्ले के लोगों ने खतरनाक नस्ल के कुत्ते रखने के खिलाफ आवाज बुलंद की तो मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कृष्ण कुमार के आवास पर छापा मारा। इस दौरान वहां से खतरनाक नस्ल के दो कुत्ते मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed