फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   World Culture Festival 2023: Meeting held in Art of Living branch of Hisar

विश्व संस्कृति महोत्सव 2023: हिसार की आर्ट ऑफ लिविंग शाखा में हुई बैठक, कार्यक्रम के बारे में दी जानकारी

Tue, 26 Sep 2023 01:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 26 Sep 2023 01:13 PM IST
सार

डिस्ट्रिक्ट टीचर कोऑर्डिनेटर परीक्षित आर्य ने जानकारी में बताया कि अमेरिकी राजधानी की प्रतिष्ठित पृष्ठभूमि में स्थापित कार्यक्रम का मंच ही अकेले एक फुटबॉल मैदान के आकार का है। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के 17,000 कलाकारों, कई राष्ट्राध्यक्षों और विचारकों की एक विशाल सभा भाग लेने जा रही है।

विज्ञापन
World Culture Festival 2023: Meeting held in Art of Living branch of Hisar
विश्व संस्कृति महोत्सव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में आयोजित होने वाले विश्व संस्कृति महोत्सव 2023 को लेकर हिसार की शाखा आर्ट ऑफ लिविंग में स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी. में आयोजित होने जा रहे ‘विश्व संस्कृति महोत्सव 2023’ की जानकारी दी गई। स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर नीरज गुप्ता ने बताया कि इस सप्ताह के अंत में पूरे विश्व की दृष्टि अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी. पर होगी और इसका कारण भी अति विशिष्ट है। 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अमेरिकी राजधानी, विविधता और एकता के एक अविस्मरणीय उत्सव, आर्ट ऑफ लिविंग के ‘विश्व संस्कृति महोत्सव’ के  चौथे संस्करण की मेज़बानी करने जा रही है।

विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि इसमें विश्व संस्कृति महोत्सव हिस्सा लेने के लिए वेबसाइट पर अपने डिटेल डालकर ई-पास ले सकते हैं इसके अलावा उनके व्हाट्सएप नंबर पर अपनी डिटेल देकर डीसी से ई-पास जारी करवा सकते हैं। इसके लिए दिए गए https://wcf.artofliving.org/ पर क्लिक कर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट टीचर कोऑर्डिनेटर परीक्षित आर्य ने जानकारी में बताया कि अमेरिकी राजधानी की प्रतिष्ठित पृष्ठभूमि में स्थापित कार्यक्रम का मंच ही अकेले एक फुटबॉल मैदान के आकार का है। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के 17,000 कलाकारों, कई राष्ट्राध्यक्षों और विचारकों की एक विशाल सभा भाग लेने जा रही है, जो नेशनल मॉल में एकत्रित होगी। इसमें पांच लाख लोगों के भाग लेने की उम्मीद है, जिससे यह अपने तरह का एक अभूतपूर्व वैश्विक समारोह बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रदर्शन सम्मिलित हैं
• 1,000 गायकों और नर्तकों के साथ एक पारंपरिक चीनी सांस्कृतिक प्रदर्शन।
• 7,000 नर्तकों के साथ एक गरबा उत्सव।
• लाइव सिम्फनी के साथ 700 भारतीय शास्त्रीय नर्तकों द्वारा नृत्य प्रदर्शन।
• हिप-हॉप की 50वीं वर्षगांठ पर कर्टिस ब्लो, एसएचए-रॉक, सीक्वेंस गर्ल्स और डीजे कूल और हिप हॉप के अन्य दिग्गजों द्वारा हिप हॉप का शानदार प्रदर्शन, तथा उसी के साथ माने जाने किंग चार्ल्स और केली फॉरमैन द्वारा कोरियोग्राफ किये 100 ब्रेक डांसर्स का सामूहिक ब्रेक डांस 

• 100 यूक्रेनी नर्तक अपने पारंपरिक हॉपक का प्रदर्शन करेंगे।
• ग्रैमी पुरस्कार विजेता मिकी फ्री के नेतृत्व में 1000 गिटारवादक सुमधुर गिटार वादन करेंगे ।
• बॉब मार्ले के प्रसिद्ध क्लासिक "वन लव" का उनके पोते स्किप मार्ले द्वारा पुनः निर्माण ।

स्टेट टीचर कोऑर्डिनेटर महावीर अग्रवाल ने बताया कि नेशनल मॉल में ही मार्टिन लूथर किंग ने दुनिया में समानता और एकता का संदेश प्रसारित करने के लिए 1963 में प्रसिद्ध "आई हैव ए ड्रीम" वक्तव्य दिया था। उससे एक शताब्दी पहले, शिकागो में प्रथम विश्व धर्म संसद में, स्वामी विवेकानन्द ने एक प्रभावशाली भाषण दिया था जिसने वहाँ उपस्थित सभी लोगों को स्तब्ध कर दिया था। उन्होंने वहाँ दुनिया के प्रमुख धर्मों के प्रतिनिधियों को अपने भाइयों और बहनों के रूप में संबोधित किया था और धार्मिक कट्टरता और असहिष्णुता को समाप्त करने का आह्वान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed