{"_id":"61e9afd7fc59a1256d1d4b3d","slug":"workers-reached-to-seek-rti-reply-beaten-up-hisar-news-hsr6224959137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई का जवाब मांगने पहुंचे कार्यकर्ता पीटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई का जवाब मांगने पहुंचे कार्यकर्ता पीटे
विज्ञापन
नारनौंद थाना परिसर में धरने पर बैठे आरटीआई कार्यकर्ता व वकील।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद। गांव खांडा खेड़ी के सरपंच के खिलाफ आरटीआई लगाने वाले कार्यकर्ता पर वीरवार को सरपंच प्रतिनिधि व अन्य ने हमला कर दिया। आरोप है कि पीड़ित शिकायत देने के लिए थाने पहुंचा तो थाना प्रभारी ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इस पर पीड़ित कार्यकर्ता ने थाने के बाहर ही धरना शुरू कर दिया है।
जींद निवासी विकास ने बताया कि उनके साथी इटलकलां निवासी रामकेश व प्रवेश साहू ने गांव खांडा खेड़ी में कराए गए विकास कार्यों की आरटीआई से सूचना मांगी थी। वीरवार को ग्राम सचिव राजेश ने उन्हें गांव खांडा खेड़ी में बुलाया था। उन्होंने ग्राम सचिवालय में उन्हें आरटीआई का जवाब देने की बात कही थी। रामकेश और प्रवेश साहू ग्राम सचिवालय पहुंचे तो सरपंच प्रतिनिधि विजेंद्र उर्फ नन्ना ने अपने साथियों के साथ उनकी पिटाई कर दी और बंधक बनाकर कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए।
किसी प्रकार दोनों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने नारनौंद के सरकारी अस्पताल में पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराया और एमएलआर कटवाई। इसके बाद दोनोँ शिकायत और एमएलआर लेकर थाने पहुंचे। आरोप है कि थाना प्रभारी उमेद सिंह ने भी दोनों के साथ बदतमीजी की और कार्रवाई करने से भी मना कर दिया। इससे आहत होकर रामकेश और प्रवेश साहू ने थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने एलान किया कि उनके ऊपर हमला करने के आरोपियों और थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
-------------
वह शिकायत लेकर थाने में पहुंचे थे। उन्होंने एक पुलिसकर्मी से कहा कि तुम एमएलआर की फोटोकॉपी करवा लाओ। इस बात के ऊपर हमारी बहस हो गई और वह बिना कोई कार्रवाई करवाए थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। हमारे पास शिकायत आएगी हम उस पर कार्रवाई करेंगे।
उमेद सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद।