फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Worker fell from third floor due to stone breaking, died in hospital

पत्थर टूटने से तीसरी मंजिल से नीचे गिरा मजदूर, अस्पताल में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Worker fell from third floor due to stone breaking, died in hospital
हिसार। सूर्यनगर में निर्माणाधीन मकान में हादसा होने से एक मजदूर की मौत हो गई। वीरवार देर शाम सीढ़ियों पर बनी अटारी का एक पत्थर टूट गया, जिससे ऊपर खड़ा राजेश कुमार नीचे आ गिरा।
विज्ञापन

तीसरी मंजिल से नीचे गिरने के कारण 45 वर्षीय राजेश कुमार के सिर व छाती में गंभीर चोट आई थी। राजेश कुमार को इलाज के लिए जिंदल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां रात को उसकी मौत हो गई। मृतक के चेचेरे भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजेश कुमार बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है। हिसार में लेबर का काम करता था। वीरवार को राजेश सूर्य नगर एरिया में बन रहे एक मकान में काम कर रहा था। वह सीढ़ियों के ऊपर बनी अटारी की छत पर खड़ा था। अचानक से अटारी की छत का पत्थर टूट गया और राजेश सीधा सीढ़ियों के ऊपर आ गिरा। गंभीर हालत में घायल राजेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 15 व 13 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed