फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Worker dies of snake bite at brick kiln in Sultanpur village

Hisar News: सुल्तानपुर गांव के ईंट भट्ठे पर सर्पदंश से मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Worker dies of snake bite at brick kiln in Sultanpur village
नारनौंद। सांप के काटने से कैथल जिले के मटौर गांव निवासी 39 वर्षीय कपिल की मौत हो गई। घटना के सात घंटे बाद जींद के अस्पताल में पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से उसकी पत्नी और तीन बच्चों के सामने आजीविका का संकट हो गया है।
विज्ञापन

कपिल यहां खांडा गांव में किराये पर रहकर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह दो बेटियों और एक बेटे का पिता था। कपिल अपने मामा के लड़के नरेश के साथ हांसी के सुल्तानपुर स्थित ईंट भट्ठे पर काम करता था।
विज्ञापन

कपिल को मंगलवार सुबह करीब छह बजे सांप ने डस लिया। नरेश ने फोन करके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद भट्ठे के मुंशी प्रेम और अन्य लोगों ने कपिल को पास के गांव में झाड़ा लगवाया। इसके बाद घर लाकर उसके ठीक होने का इंतजार करते रहे। इसी बीच उसकी हालत गंभीर होने लगी। वह बोलने और देखने में असमर्थ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कपिल के छोटे भाई दीपक के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed